फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: सीमा पर तनाव के बीच प्रमुख बांधों की बढ़ाई गई सुरक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। बॉर्डर पर तनाव के बीच पुलिस ने बांधों की सुरक्षा बढ़ा दी है। बांधों पर पुलिस गश्त कर रही है तो सिंचाई विभाग के कर्मचारियों की टीम चौबीस घंटे निगरानी करने में जुटी है।
यहां 14 बांध परियोजनाएं हैं। बेतवा नदी पर निर्मित राजघाट और माताटीला सबसे बड़े बांधों में शुमार है। राजघाट बांध में करीब 2200 एमसीएम और माताटीला में 641 एमसीएम पानी संरक्षित करने की क्षमता है। दोनों ही बांधों पर विद्युत तापीय परियोजनाएं भी संचालित हैं। जिले के अन्य 12 बांध भी काफी उपयोगिता वाले हैं। बॉर्डर पर युद्ध जैसे हालात के चलते सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। बांध के दोनों ओर बैरियर लगाकर संदिग्ध लोगों और वस्तुओं की पुलिस जांच कर रही है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने भी कर्मचारियों को चौबीस घंटे बांधों की निगरानी करने के लिए कहा है।
विज्ञापन

संवेदनशील स्थानों पर कड़ा पहरा : संवेदनशील स्थानों जैसे सरकारी कार्यालय, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, धार्मिक व पर्यटन स्थल और समीपवर्ती इलाकों में पुलिस का कड़ा पहरा है। यहां पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है। थाना प्रभारी अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमण कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर पुलिस की पैनी नजर : तनाव पूर्ण हालात को देखते हुए पुलिस की सोशल मीडिया टीम अलर्ट है। वह चौबीस घंटे सोशल मीडिया पर पैनी नजर बनाए हुए है। साइबर सेल भी एक्टिव मोड में है। अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
फायर ब्रिगेड भी तैयार : मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने किसी भी स्थिति से निपटने के लिए जवानों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अग्निशमन वाहनों को चौबीस घंटे तैयार होकर खड़ा करने को कहा है।
विज्ञापन

आने-जाने वालों की हो रही जांच : जनपद के तीन ओर से मध्य प्रदेश की सीमा लगी हुई है। इसे देखते हुए बॉर्डर पर पुलिस की पोस्ट बनाई गई है। यहां से आने-जाने वाले लोगों और वाहनों की गहनता से तलाशी ली जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें