फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य सेवाओं में प्रदेश में दूसरा स्थान

Thu, 16 Jul 2015 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में किए मूल्यांकन के अनुसार ललितपुर जनपद को प्रदेश में दूसरी श्रेणी पर रखा गया है। जिले की स्वास्थ्य इकाइयों में ओपीडी में मरीजों के इलाज के लिए 04 श्रेणी पर रखा गया है। इसी तरह, भर्ती मरीजों के उपचार के लिए श्रेणी 06, पलंग के उपयोगिता को 21, पैथालॉजी जांच को 78, संस्थागत प्रसव को 08 श्रेणी पर रखा गया है, आशाओं की उपयोगिता 100 प्रतिशत आंकी गई है।  जेएसवाई भुगतान,गंभीर प्रसव और बच्चों के टीकाकरण आदि के मूल्यांकन के आधार पर द्वितीय श्रेणी दी गई है। बजट के सापेक्ष व्यय करने में भी जिला दूसरे स्थान पर रहा है, जिसमें आरसीएचस फलैक्सीपूल
विज्ञापन

82.60 प्रतिशत, मिशन फलैक्सीपूल 54.20 प्रतिशत, आरआई 82.50 प्रतिशत, एनयूएचएम 41.50 प्रतिशत, राष्ट्रीय कार्यक्रम 58.20 प्रतिशत और निर्माण कार्य में सौ फीसदी प्रगति हासिल की गई है। जबकि, जनपद झांसी 30 वें और राजधानी लखनऊ 48 वें स्थान पर है। मालूम हो कि पिछले वर्ष किए गए कार्य मूल्यांकन में जनपद तृतीय स्थान पर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें