फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनगणना का दूसरा चरण : वैवाहिक, जातिगत जानकारी होगी एकत्र

विज्ञापन
जनगणना प्रशिक्षण के दौरान निर्देश देते एडीएम दिनेश कुमार। स्त्रोत-पालिका प्रशासन
विज्ञापन
मड़ावरा। भारत की जनगणना 2027 का दूसरा चरण एक दिसंबर से प्रारंभ होगा। इस चरण में लोगों की गणना के साथ वैवाहिक और जातिगत जानकारी एकत्र की जाएगी। प्रथम चरण में मकान सूचीकरण का कार्य पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

जनगणना कार्य को सुगमता पूर्वक संपादित करने के लिए पर्यवेक्षकों और प्रगणकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। मड़ावरा तहसील में यह प्रशिक्षण 26 अक्तूबर से चल रहा है। बृहस्पतिवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र पर दूसरे बैच का प्रशिक्षण प्रारंभ हुआ। इसमें प्रशिक्षक ज्योतिरादित्य पटेल, हृदेश गोस्वामी, हरिशंकर भौंडेले और सोमचंद्र जैन प्रशिक्षण दे रहे हैं। उपजिलाधिकारी एमएम गुप्ता और तहसीलदार अजीतसिंह ने प्रशिक्षण सत्र का निरीक्षण कर सुविधाओं का जायजा लिया।
00000000000
जनगणना की समय-सीमा
16 से 30 नवंबर तक स्वगणना की जाएगी। इसमें आम आदमी अपने मोबाइल से परिवार से संबंधित सूचनाएं दे सकेंगे। प्रगणक 01 दिसंबर से 04 जनवरी तक घर-घर जाकर जनगणना कार्य करेंगे। इसके बाद 05 जनवरी से 09 जनवरी तक पुनरीक्षण चरण चलाया जाएगा। बेघर घुमंतू परिवारों की जनगणना 04 जनवरी को उनके रहने के स्थान पर होगी। जनगणना में प्रत्येक व्यक्ति से 40 प्रश्न पूछकर 67 बिंदुओं पर जानकारी मोबाइल एप में फीड की जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें