फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: दो औद्योगिक आस्थान के लिए भूमि की तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। जनपद में दो और औद्योगिक आस्थान के लिए भूमि की तलाश की जा रही है। पुलवारा व दूधई में ग्राम सभा की भूमि देखी जा रही है। यहां 25 से 30 एकड़ जमीन तलाशी जा रही है।
छोटी औद्योगिक आस्थान के लिए भूमि तलाशी जा रही है, अभी तक मड़वारी व पड़वा में ग्राम सभा की भूमि औद्योगिक आस्थान के लिए चिह्नित कर ली गई है। मड़वारी में दस व पड़वा में 15 एकड़ भूमि को चिह्नित किया गया है। इस भूमि के हस्तांतरण को शासन स्तर पर पत्रावली भेजी गई है। शासन से स्वीकृति के बाद यहां पर औद्योगिक आस्थान स्थापित करने के लिए विकास कार्य किए जाएंगे। ग्राम पुलवारा व दूधई में भी भूमि को चिह्नित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां पर 25 से 30 एकड़ भूमि तलाश की जा रही है। इन दोनों ही जगहों पर ग्राम सभा की भूमि उपलब्ध है। यहां पर भूमि चिह्नित करने के बाद मिट्टी का परीक्षण किया जाएगा। अगर भूमि उपयुक्त पाई गई, तो यहां पर भूमि हस्तांतरण की पत्रावली शासन को भेजी जाएगी। बताते चलें कि जनपद में उद्योग विभाग ने दस औद्योगिक आस्थान स्थापित करने की कार्ययोजना तैयार की है, जिसमें अभी एक विघाखेत में ही भूमि फाइनल हो पाई है। यहां पर विभाग कार्य कराने जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें