तालबेहट। सात दिसंबर को कोचिंग पढ़ने घर से गई किशोरी का दस दिन बाद भी बबीना पुलिस कोई सुराग न लगा सकी। वही किशोर के परिजनों और मोहल्ले के लोगों ने बृहस्पतिवार को बबीना में किशोरी के परिजनों पर किशोर की हत्या का आरोप लगाते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। इसके बाद उच्चाधिकारियों के निर्देश पर शुक्रवार को एसडीआरएफ की टीम ने बेतवा नदी में गुमशुदा किशोरी की तलाश शुरू की। बबीना पुलिस के साथ एसडीआरएफ के सदस्यों ने बोट में बैठकर माताटीला बांध से सुकुवां ढुकुवा बांध तक जांच की।
बताते चलें कि बबीना पुलिस किशोरी की तलाश में काफी प्रयासरत है। वह प्रतिदिन माताटीला बांध पर किशोरी की तलाश करवा रही थी। बांध के पानी में शव के बहने की संभावना के चलते पुलिस ने एसडीआरएफ की टीम बुलाने के लिए उच्चाधिकारियों को अवगत कराया था।
बृहस्पतिवार को एसडीआरएफ की टीम ने माताटीला बांध का मुआयना कर किशोरी मिलने की संभावना से इन्कार कर दिया था। वहीं किशोर के परिजनों और मोहल्ले के लोगों ने किशोर को न्याय दिलाने की मांग को लेकर बबीना थाने पर प्रदर्शन कि या। जिसके बाद अधिकारियों के निर्देश पर शुक्रवार को एसडीआरएफ की टीम ने बेतवा नदी में किशोरी की तलाश शुरू कर दी। मगर पूरे दिन जांच के बाद कुछ नहीं मिला।