फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: माइनर में मिला युवक का शव, किनारे पड़ी मिली बाइक

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। महरौनी थाना क्षेत्र में एक माइनर में युवक का शव पड़ा मिला। वहीं माइनर के किनारे पर उसकी बाइक पड़ी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बाइक फिसल जाने से माइनर में गिरकर मौत होने का अनुमान लगाया है।
विज्ञापन

कोतवाली महरौनी अंतर्गत गांव सिलावन तिराहा के पास निकले माइनर में शुक्रवार सुबह ग्रामीणों को एक युवक का शव देखा। किनारे पर पड़ी बाइक के नंबर की ग्रामीणों ने जांच की तो वह ग्राम सिंगेपुर के युवक की निकली। सूचना पर गांव सिंगेपुर के लोग पहुंचे और मृत युवक की शिनाख्त बलराम (29) पुत्र पुस्से अहिरवार निवासी गांव सिंगेपुर के रूप में की।
सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि 14 दिसंबर को बलराम बाइक से गांव गनेशपुरा गया था। 15 दिसंबर की शाम को वह घर आ रहा था। लेकिन रात तक वह घर नहीं पहुंचा तो खोजबीन की गई। लेकिन रातभर खोजबीन करने के बाद भी कोई जानकारी नहीं मिली। शुक्रवार सुबह बलराम का शव माइनर में पड़ा मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बाइक फिसल जाने से माइनर में गिरकर मौत होने का अनुमान लगाया है। मृतक दो बहनों का इकलौता भाई था और मजदूरी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें