फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटतौली का मामला पहुंचा एसडीएम के दरवार में

विज्ञापन
महरौनी में उपजिलाधिकारी को ज्ञापन देने जाते लोग - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
महरौनी। तहसील व कोतवाली महरौनी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जरया में कोटे की दुकान पर की जा रही घटतौली का मामला उप जिलाधिकारी के समक्ष पहुंच गया है। ग्रामीणों ने शिकायती पत्र उप जिलाधिकारी को दिया है। इसमें शिकायतकर्ता के साथ मारपीट किए जाने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन

ग्रामीण रामकिशन ने एसडीएम महरौनी को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि कोटेदार द्वारा नि:शुल्क राशन वितरण प्रक्रिया में गड़बड़ी बरती जा रही है। राशन सामग्री की घटतौली हो रही है। इसका विरोध किया तो कोटेदार गाली-गलौच पर उतर आया तो मारपीट करते हुए धमकियां देने लगा। इस दौरान पीड़ित ने 112 नंबर पुलिस को डायल किया तो मौके पर पहुंची पुलिस ने राशन सामग्री की तौल की, जो मौके पर मानक के विपरीत पाई गई। एक पत्रकार ने इसका वीडियो बना लिया तो डायल पुलिस कर्मियों ने मोबाइल छीनकर अभद्रता करते हुए वीडियो डिलीट करा दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने संपूर्ण मामले को संबंधित अधिकारियों से दूरभाष के माध्यम से अवगत कराया। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने महरौनी उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र के माध्यम से न्याय की गुहार लगाई। उन्होंने दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इस मौके पर बलराम सिंह लोधी, दीपक सिंह, लखन बाबा, राजकुमार लोधी, राजकुमार रैकवार आदि मौजूद रहे।
बता दें कि प्रधानमंत्री कल्याणकारी योजना के तहत तीन माह तक सभी प्रकार के कार्ड धारकों को प्रति यूनिट 5 किलो नि:शुल्क चावल वितरण करने का शासनादेश लागू है। इसके बाद भी कुछ कोटेदार की मनमानी कर लोगों को कल्याणकारी योजनाओं से वंचित कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें