फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम को मात्र एक केंद्र पर मिला सुचारू

Sat, 08 Apr 2017 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
mandi news lalitpur - फोटो : demo
विज्ञापन
जिलाधिकारी डॉ. रूपेश कुमार के क्रय केंद्र के निरीक्षण के बाद शुक्रवार को उपजिलाधिकारी हरीओम शर्मा ने तहसील के तीन क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इसमें मात्र बांसी क्रय केंद्र पर गेहूं खरीद होती मिली। 
विज्ञापन

वृहस्पतिवार को तहसील दिवस के बाद जिलाधिकारी ने विकास खंड तालबेहट के समीप बने खांदी क्रय केंद्र का औचक निरीक्षण किया था। उन्होंने सचिव सीताराम यादव सहित केंद्र पर मिले किसानों से विभिन्न जानकारियां ली थी। इसके क्रम में शुक्रवार को एसडीएम हरीओम शर्मा ने सबसे पहले बांसी क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। जिस पर उन्हें गेहूं खरीद होती मिली।

इस मौके पर उन्होंने केंद्र प्रभारी से केंद्र पर व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली और कुछ आवश्यक निर्देश दिए। इस मौके पर उन्होंने किसानों से भी गेहूं विक्रय करने में आ रही परेशानियों के बारे में भी जानकारी ली।
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने बार और धनगौल क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। जहां उन्होंने केेंद्रों पर किसान तो मिलें, परन्तु केंद्र पर खरीद कार्य प्रारंभ नहीं मिला। जिस पर उन्होंने केंद्र प्रभारियों से शीघ्र ही खरीद करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें