फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: स्थलीय निरीक्षण कर एसडीएम ने रास्ते विवाद का किया निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
- सदर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस में आई शिकायत के बाद पहुंचे एसडीएम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। सदर तहसील में ग्राम गनगौरा में बार-बार एक शिकायतकर्ता मकान के रास्ते को लेकर शिकायत कर रहे थे। जिस पर एसडीएम सदर ने मौके पर जाकर समस्या का निस्तारण किया।
विज्ञापन

सदर तहसील में ग्रामीण कुंजीलाल बार-बार शिकायत लेकर आ रहा था। जिसमें उसने बताया कि उसके मकान के जाने के लिए रास्ता नहीं है। तो वहीं, ग्रामीणों ने जल निकासी न होने की शिकायत भी आईजीआरएस के माध्यम से की थी। तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के बाद उन्होंने ग्राम गनगौरा का निरीक्षण किया। जिसमें पाया कुंजीलाल के घर को जाने के लिए आगे से मार्ग है, इसके बाद भी वह पीछे से मार्ग मांग रहे थे। उपजिलाधिकारी ने पीछे स्थित ग्राम सभा भूमि से सार्वजनिक आवागमन के लिए छोटा रास्ता छोड़ने के निर्देश दिए। साथ ही जल निकासी के लिए नाली निर्माण के लिए प्रधान व सचिव को निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें