ललितपुर। शहर कोतवाली पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर एकराय होकर दुकान में घुसने व पैसों की मांग कर जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने के मामले में एक नामजद समेत चार व अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शहर कोतवाली अंतर्गत कस्बा बिरधा निवासी रमेश पुत्र जस्सू ने न्यायालय को प्रार्थनापत्र देकर बताया कि आठ नवंबर 2019 शाम साढ़े चार बजे कस्बा निवासी सीतू पुत्र दलपत अपने तीन साथियों व अन्य अज्ञात लोगों के साथ आया और दुकान में घुसकर पैसों की मांग करने लगा। पैसे न देने पर गाली-गलौज कर मारपीट कर दी। जातिसूचक शब्दों से अपमानित कर जान से मारने की धमकी देकर चले गए। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर एक नामजद समेत चार लोगों व अन्य अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।