फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: छात्र-छात्राओं में विकसित की जाएगी वैज्ञानिक सोच

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। कक्षा छह से आठवीं तक के छात्रों में जिज्ञासा आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने और वैज्ञानिक सोच विकसित करने के लिए विद्यालय, ब्लॉक और जिला स्तर पर क्विज व प्रतियोगिता कराई जाएगी। चयनित बच्चों को साइंस पार्क, आईआईटी, स्टार्टअप संस्थानों का भ्रमण कराया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में 1357 परिषदीय व कंपोजिट विद्यालय हैं। इनमें करीब डेढ़ लाख छात्र-छात्राएं हैं। बच्चों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय आविष्कार अभियान चलाया जा रहा है।
इस साल कक्षा छह से आठ तक के बच्चों में जिज्ञासा आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रतियोगिता कराई जाएगी। प्रत्येक ब्लॉक से सौ-सौ छात्रों को चयनित कर साइंस पार्क, आईआईटी, उद्योग, स्टार्टअप संस्थानों का भ्रमण कराया जाएगा। अधिकारियों के मुताबिक छात्रों के चयन की त्रिस्तरीय व्यवस्था होगी। पहले विद्यालय स्तर, फिर ब्लॉक व जिला स्तर पर क्विज और मॉडल प्रदर्शनी आयोजित होगी।
विज्ञापन

सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्रों को चयनित किया जाएगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रणवीर सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता को लेकर विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों और इंचार्ज प्रधानाध्यापकों को निर्देशित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें