ललितपुर। जिले में सर्दी और शीतलहर के चलते बीएसए रणवीर सिंह ने कक्षा एक से आठवीं तक के सभी परिषदीय, मान्यता प्राप्त और सहायता प्राप्त विद्यालयों के समय को परिवर्तित कर दिया है। मंगलवार से सभी विद्यालयों के संचालन का समय सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक होगा। बीएसए ने बताया कि विद्यालयों का यह संचालन अग्रिम आदेशों तक रहेगा और सभी इस आदेश का पालन करेंगे। संवाद