ललितपुर। जिला समाज कल्याण अधिकारी जितेंद्र नारायण वर्मा ने शुक्रवार को संशोधित समय-सारणी जारी की है। यह समय-सारणी वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए है। इसका उद्देश्य छात्रवृत्ति भुगतान प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करना है।
निदेशक, समाज कल्याण के पत्र के आधार पर जारी हुआ है। इसमें अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक वर्ग के छात्र शामिल हैं। यह पूर्वदशम (कक्षा 9-10) और दशमोत्तर (कक्षा 11-12) छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति योजना से संबंधित है। विद्यालयों को 19 नवंबर तक मास्टर डेटा तैयार करना होगा। जिला विद्यालय निरीक्षक 20 नवंबर तक इस डेटा का सत्यापन करेंगे। सभी प्रधानाचार्यों और छात्रवृत्ति नोडल प्रभारियों को इन निर्देशों का पालन करना है। उन्हें विद्यालय स्तर पर समय-सारणी का प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करना होगा। कार्रवाई सुसंगत शासनादेशों और छात्रवृत्ति नियमावलियों के अनुसार की जाएगी।
00000000000000
नवीनीकरण आवेदन प्रक्रिया
कक्षा 10 और 12 के नवीनीकरण वाले छात्रों को 20 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन का नवीनीकरण करना है। उन्हें आवेदन की हार्ड कॉपी संस्था में जमा करनी होगी। विद्यालय 23 नवंबर तक छात्रों का बायोमीट्रिक प्रमाणीकरण करेंगे। प्राप्तांक, पूर्णांक और उपस्थिति दर्ज करने के बाद पात्र छात्रों का डेटा ऑनलाइन सत्यापित कर अग्रसारित होगा। जिला विद्यालय निरीक्षक 24 नवंबर तक वास्तविक छात्रों का सत्यापन करेंगे।
000000000000
नवीन आवेदन प्रक्रिया
कक्षा 9 और 11 के नवीन छात्रों को 17 नवंबर तक पंजीकरण और ऑनलाइन आवेदन करना होगा। छात्रों को 19 नवंबर तक अपने आवेदन का अंतिम प्रिंट निकालना है। हार्ड कॉपी वांछित संलग्नकों सहित 19 से 22 नवंबर तक विद्यालय में जमा की जाएगी। विद्यालय 23 नवंबर तक आवेदन पत्रों को ऑनलाइन सत्यापित कर अग्रसारित करेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक 14 से 24 नवंबर तक वास्तविक छात्रों का सत्यापन करेंगे।