फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: सुबह 10 से तीन बजे तक खुलेंगे कक्षा 9 से 12वीं तक के विद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। भीषण सर्दी को देखते हुए कक्षा 9 से 12वीं तक के विद्यालयों के समय में परिवर्तन किया गया है। अब इनका संचालन सुबह 10 से तीन बजे तक होगा।
विज्ञापन

दिन प्रतिदिन पारा गिर रहा है। शीतलहर चलने से लोग परेशान हैं। सर्दी और शीतलहर के बीच बच्चे सुबह विद्यालय जा रहे थे। उनके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा था। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी के आदेश पर जिला विद्यालय निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने यूपी बोर्ड, आईसीएसई, सीबीएसई, संस्कृत और मदरसा बोर्ड के कक्षा 9 से 12वीं तक के विद्यालयों का समय बदल दिया है। 8 जनवरी से ये सभी विद्यालय सुबह 10 बजे खुलेंगे और दोपहर तीन बजे तक चलेंगे।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी बोर्ड के कक्षा एक से आठवीं तक के विद्यालयों में 14 जनवरी तक घोषित अवकाश का कड़ाई से पालन करने का आदेश जारी किया है। आदेश का पालन न करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। संवाद
विज्ञापन

प
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें