फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1.17 करोड़ से सुधरेगी परिषदीय विद्यालयों की दुर्दशा

Sun, 20 Aug 2017 01:10 AM IST
lalitpur
विज्ञापन
प्रशासन - फोटो : demo pic
विज्ञापन
ललितपुर।
विज्ञापन

जनपद में संचालित कुल 1,562 परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों की मरम्मत व रखरखाव के लिए शासन ने जिला बेसिक शिक्षा विभाग को सर्व शिक्षा अभियान के तहत 1.17 करोड़ रुपये का बजट उपलब्ध करा दिया है। इस धनराशि से विद्यालयों के पक्के निर्माण की मरम्म्त, रंगाई-पुताई समेत अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जाएगा। जल्द ही उक्त धनराशि का व्यय संबंधित विद्यालय की प्रबंध समिति द्वारा किया जाएगा।


जनपद में कुल 1,562 परिषदीय विद्यालय संचालित हो रहे है, इसमें 1,050 विद्यालय प्राथमिक और 512 विद्यालय उच्च प्राथमिक विद्यालय हैं। इनमें से अधिकतर विद्यालय वर्षों पुराने हैं, जिनकी हालत काफी खराब हो चुकी है। इन परिषदीय विद्यालयों की छोटी-मोटी मरम्मत और रंगाई-पुताई के लिए हर वर्ष शासन द्वारा लाखों रुपये उपलब्ध कराया जाता है, इसके बावजूद परिषदीय विद्यालयों के भवनों की स्थिति काफी खराब है। विगत रोज जखौरा क्षेत्र के न्याय पंचायत बुढ़वार के विद्यालय की छत जर्जर होकर गिरनी शुरू हो गई है। इसके अलावा भी ऐसे कई विद्यालय हैं जो जर्जर हालत में पहुंच गए हैं। वहीं विद्यालयों की हर वर्ष नियमित रुप से रंगाई-पुताई भी नहीं कराई जाती है और उक्त धनराशि को ठिकाने लगा दिया जाता है। शासन ने वर्ष 2017-18 के वार्षिक बजट में जनपद के परिषदीय विद्यालयों की मरम्मत व रंगाई-पुताई के लिए 1.17 करोड़ रुपये उपलब्ध करा दिए गए हैं। जिन विद्यालयों में तीन कक्ष हैं तो ऐसे विद्यालयों को पांच-पांच हजार रुपये और इससे अधिक कक्ष वाले विद्यालयों को प्रत्येक कक्ष के सापेक्ष 1,500 रुपये बढ़ाकर दिया जाएगा। इन धनराशि का उपयोग विद्यालयों के भवनों की दीवारों का पलस्तर सही कराने, रंगाई-पुताई, खिड़की-दरबाजों की मरम्मत और साथ ही हैंडपंप व शौचालयों की मामूली मरम्मत आदि के लिए किया जाना है। यह धनराशि विद्यालय प्रबंध समिति के खातों में भेजी जाएगी और इन्हीं द्वारा उक्त धनराशि को व्यय किया जाना है। वहीं, शासन के निर्देश हैं कि मार्च 2017 के बाद बने विद्यालयों में यह धनराशि व्यय नहीं की जाएगी। इसके अलावा शासन ने जल्द से जल्द धनराशि को संबंधित विद्यालय की प्रबंध समिति के खातों में धनराशि भेजने के निर्देश दिए हैं, तो नवंबर 2017 तक मरम्मत व रंगाई-पुताई का कार्य पूर्ण हो जाए।
विज्ञापन

 
एक पखवाड़ा पूर्व मिल चुके 89 लाख रुपये
एक पखवाड़ा पूर्व शासन ने जनपद के उक्त परिषदीय विद्यालयों में साल भर उपयोग होने वाली आवश्यक सामग्री की खरीदी के लिए विद्यालय विकास अनुदान के जिला बेसिक शिक्षा विभाग को 89 लाख रुपये का बजट उपलब्ध करा दिया है। इसमें प्राथमिक विद्यालयों को पांच-पांच हजार रुपये और उच्च प्राथमिक विद्यालयों को सात-सात हजार रुपये दिए जाने हैं। इस धनराशि से बच्चों की सुविधा के लिए सुविधा के लि नवीन टाट-फट्टी, बच्चों को हाथ धोने के लिए साबुन की खरीदी करने, पुराने फर्नीचर की मरम्मत, पेयजल सुविधा के लिए बाल्टी, घड़ा, जग, लोटा व गिलास आदि, सफाई व्यवस्था के लिए कूड़ादान, झाड़ू, फिनायल, ब्लीचिंग पाउडर व चूना, पठन-पाठन के लिए चॉक, डस्टर, ब्लैक बोर्ड, हरी पट्टी का पेंट व मानचित्र, प्रकाश व्यवस्था के लिए बल्ब व ट्यूबलाइट, सीसी व तौलिया, फर्स्ट-एड बॉक्स, खेलकूद व पीटी सामग्री, रेडियो और अग्निशमन यंत्र के सलेंडर समेत आदि सामग्री की खरीदी के लिए किया जाना है।  
विज्ञापन

       
एसएमसी के खातों में भेजी जाएगी धनराशि       
शासन द्वारा उपलब्ध कराई गई धनराशि को विद्यालयों की प्रबंध समिति के बैंक खातों में भेजी जाएगी। वर्ष 2017-18 के लिए चयनित विद्यालय प्रबंध समिति के द्वारा ही धनराशि का व्यय किया जाना है। धनराशि का गलत उपयोग नहीं करने दिया जाएगा।
- अंबरीष कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, ललितपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें