फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रवृत्ति गड़बड़ी के मामले की होगी जांच

Fri, 18 Dec 2015 01:03 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। दशमोत्तर छात्रवृत्ति गड़बड़ी की जांच शुरू कर दी गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने विद्यालयवार जांच अधिकारी नामित कर दिए हैं। नामित अधिकारी छात्रवृत्ति डेटा का मिलान नहीं होने व अग्रसारित फार्मों की संख्या के मुकाबले नवीन फार्म जमा होने के कारणों का पता लगाएंगे।
विज्ञापन


गत वर्ष के मुकाबले इस साल के दशमोत्तर छात्रवृत्ति के डेटा में भारी अंतर है। इस साल नवीन फार्म बड़ी संख्या में भरे गए हैं, जबकि अग्रसारित फार्मों की संख्या कम रही है। यही नहीं, जिले में दो हजार से ज्यादा विद्यार्थियों का रिकार्ड नहीं मिल रहा है।

गत दिवस प्रमुख सचिव समाज कल्याण सुनील कुमार ने वीडियो कांफ्रेंसिंग में विभागीय अफसरों से जवाब-तलब किया था, जिससे विभागीय अफसर हरकत में आ गए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक श्याम प्रकाश यादव ने विद्यालयवार जांच अधिकारी नामित कर दिए हैं।
विज्ञापन


इसमें जीआईसी के प्रभारी प्रधानाचार्य आलोक प्रकाश सिंह को आदिनाथ कालेज आफ एजूकेशन महर्रा, सुदर्शन डिग्री कालेज बांसी, राजकीय पालीटेक्निक तालबेहट, जीआईसी प्रवक्ता अरुण बाबू शर्मा को जीआईसी जखौरा, बार, दीपचंद्र चौधरी महाविद्यालय, राजकीय हाईस्कूल दावनी के प्रधानाचार्य केदारनाथ तिवारी को राजकीय पालीटेक्निक ललितपुर, आईटीआई,

एसडीएस कालेज, राजकीय हाईस्कूल दूूधई के प्रधानाचार्य को पीएन इंटर कालेज, वर्णी जैन इंटर कालेज, रघुवीर सिंह इंटर इंटर कालेज सिलावन, राजकीय हाईस्कूल पठा के प्रधानाचार्य शहीद खां मंसूरी को दीवान प्रताप सिंह इंटर कालेज सैदपुर, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज महरौनी

शांति निकेतन इंटर कालेज महरौनी, राजकीय हाईस्कूल प्रधानाचार्य राजेंद्र कुमार त्रिपाठी को राजकीय इंटर कालेज ललितपुर, नगर पालिका बालिका इंटर कालेज और किसान इंटर कालेज बिरधा में जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
 
डीआईओएस ने नामित अफसरों को लिखे पत्र में कहा कि पूर्वदशम और दशमोत्तर छात्रवृत्ति कक्षा 11 व 12 में नवीनीकरण श्रेणी के छात्रों की संख्या में अप्रत्याशित कमी आई है। मास्टर डाटा में स्वीकृत पाठ्यक्रम व स्वीकृत सीटों की संख्या से छात्र-छात्राओं की संख्या का मिलान सही नहीं है।

इस कारण जिले के 18 विद्यालयों का डेटा जांच में आ गया है। उन्होंने तय तिथियों में विद्यालयों का निरीक्षण कर आख्या देने के निर्देश दिए हैं।

28 प्रतिशत फार्म नहीं हुए अग्रसारित
जिले में करीब 28 प्रतिशत विद्यार्थियों के फार्म अग्रसारित नहीं हुए हैं। इस मामले में प्रधानाचार्यों की लापरवाही उजागर हो रही है। कई छात्रों के फार्म नहीं भरे गए हैं या उनके फार्म अग्रसारित होने की जगह नए सिरे भरे गए हैं। अथवा आय, जाति प्रमाण पत्र के कारण फार्म नहीं भरे जा सके हैं।

ऐसी स्थिति में उन विद्यार्थियों से स्पष्टीकरण लिया जाना था, लेकिन प्रधानाचार्यों ने इस ओर ध्यान नहीं किया। इन हालात में प्रधानाचार्यों को जवाब देते नहीं बन रहा है।

छात्रवृत्ति के सस्पेक्ट डेटा का होगा सत्यापन
वर्ष 2015-16 में छात्रवृत्ति योजनांतर्गत आनलाइन आवेदन पत्रों की प्रोसेसिंग उपरांत प्राप्त फिड बैक के अनुसार सस्पेेक्ट सूची में आए छात्र-छात्राओं के विवरण का सत्यापन 19 दिसंबर तक किया जाएगा। इस संबंध में जिला समाज कल्याण अधिकारी डा. इंद्रा सिंह ने 19 दिसंबर को सुबह 11 बजे जीआईसी ललितपुर के सभाकक्ष में बैठक बुलाई है।

इसमें राजकीय, अशासकीय, मान्यता प्राप्त हाईस्कूल, इंटर कालेज के प्रधानाचार्य और छात्रवृत्ति स्वीकृत समिति अध्यक्ष शामिल होंगे। बैठक की अध्यक्षता जिला विद्यालय निरीक्षक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें