ललितपुर। पूर्व दशम, दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी अन्नावि दिनेश कुमार ने बढ़ी तिथि का लाभ लेते हुए सभी विद्यालयों को ऑनलाइन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी प्रधानाचार्यों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि योजनांतर्गत किसी भी पात्र छात्र - छात्रा का डाटा अग्रसारण से रह जाता है तो संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य पर कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में शैक्षिक सत्र 2019-20 के लिए शासन द्वारा पूर्वदशम एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना की समय-सारिणी के अनुसार हुई कार्रवाई की समीक्षा के बाद सभी विद्यालयों को दिर्नेश दिए गए कि वह वर्तमान सत्र में नवीनीकरण हेतु पात्र समस्त छात्रों की अनिवार्य रूप से नवीनीकरण की कार्रवाई पूर्ण करें। यदि किसी विद्यालय से कम छात्रों का नवीनीकरण होता है तो संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य का उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुए कार्रवाई की जाएगी। जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला पिछडा वर्ग कल्याण अधिकारी एवं जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने भी प्रधानाचार्यों को संबोधित किया।
-----
ई-ज्ञान गंगा की नहीं जानकारी
विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र/ छात्राओं को ई-ज्ञान गंगा के बारे में जानकारी नहीं है। न ही छात्र/छात्राओं द्वारा प्रसारित वीडियो का प्रसारण देखा जा रहा है। इस पर चिंता व्यक्त की गई। कहा गया कि मुख्य सचिव ने कहा है कि किसी माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया जा सकता है। इसलिए छात्र/छात्राओं को विभाग द्वारा संचालित ई-ज्ञान गंगा के बारे में प्रतिदिन अवगत कराने के निर्देश दिए गए।
----------
एक ही पाली में संचालित होंगी कक्षाएं
प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए गए कि जिले में संचालित समस्त शिक्षा बोर्डों के कक्षा-9, 10, 11 एवं 12 में पठन-पाठन के लिए विद्यालयों को एक पाली (शिफ्ट) में सुबह 10 बजे से दोपहर 03 बजे तक चलाई जाएगी। कोई विद्यार्थी जेईई परीक्षा में पंजीकरण करने में छूट न जाए। कन्या सुमंगला योजनांतर्गत विद्यालयों द्वारा आवेदन पत्र का सत्यापन कर उपलब्ध नहीं कराए जा रहे है, जिससे ऑनलाइन लंबित आवेदन पत्रों को अग्रसारित नहीं किया जा रहा है। 17 जनवरी तक समस्त विद्यालय आवेदन पत्रों का सत्यापन करेंगे।