ब्लाक बार में किसानों को संबोधित करते सदर विधायक रामरतन कुशवाहा
- फोटो : LALITPUR
बार/ ललितपुर। ब्लॉक बार में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिवस किसान सम्मान निधि के रुप में किसान गोष्ठी आयोजित कर मनाया गया। जिसमें किसानों की योजनाओं की जानकारी दी।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। उन्होंने कहा कि सरकार पूरे देश में विकास के लिए अग्रसर है। किसानों के लिए नई-नई योजनाएं बनाकर किसानों की आय 2022 तक दुगनी करने का लक्ष्य लेकर चल रही है। उन्होंने कहा कि हमारे जिले में प्रत्येक घर तक पीने का पानी मुहैया कराने के लिए सरकार ने 900 करोड़ की पेयजल योजना शुरू की है। जिसका कार्य जोर-शोर से चल रहा है। विकास की धारा अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाए जाने के लिए योजना बनाई जा रही है। जिसका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाए जाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना की जानकारी देकर बताया कि सरकार द्वारा किसानों को तीन किश्तों में छह हजार रुपये प्रतिवर्ष दे रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष हरपाल सिंह सिसौदिया ने की। इस मौके पर रणवीर सिंह, संध्या, कलामती, अनीता, कविता, दीपेंद्र कुमार, लेखराज सिंह, मूलचंद वर्मा, नारायण दास वर्मा, गिरजेश कुशवाहा, पवन गौतम, जयंती कुमार, अनिल कुमार राजपूत, राहुल यादव, के पी सिंह आदि महिला व पुरुष किसान और भाजपाई मौजूद रहे।