ललितपुर। निषाद पार्टी के पदाधिकारियों ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। इसमें अनुसूचित जाति के प्रमाण पत्र जारी करने की मांग की गई। ज्ञापन में बताया गया कि प्रदेश संविधान की अनुसूचित जाति की सूची में माझी, कहार, कश्यप, केवट, मल्लाह, रैकवार, धीवर, बिन्द, धीमर, बाथम, तुरहा, गोडिया, मांझी, मधुवा, गोड, राजगोड को परिभाषित किया गया है।
प्रदेश के मझवार जाति को अनुसूचित जाति माना गया है और यह पूरे प्रदेश में निवास करती है। वर्तमान समय में निषाद समाज, मछुआ समुदाय प्रदेश की आरक्षण व्यवस्था में कहीं नहीं रह गया है, जिस कारण मछुआ समुदाय संवैधानिक अधिकारों एवं संरक्षण से वंचित है। इस कारण समाज के लोग विकास की मुख्यधारा से पिछड़ रहे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संजय निषाद के निर्देश पर मछुआ आरक्षण को लेकर जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में सभी तहसीलों पर निषाद पार्टी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं व निषाद समाज के लोगों ने ज्ञापन दिया है। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष महेश रैकवार, विधानसभा अध्यक्ष ललितपुर मुकेश रैकवार, नगर अध्यक्ष पीयूष रैकवार, राज रैकवार, पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष अजय रैकवार, ब्लॉक अध्यक्ष रितिक रैकवार, सचिव संतोष एडवोकेट, जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा भीकम रैकवार करमई, मीडिया प्रभारी पंकज रैकवार, अमित रैकवार, रामप्रसाद रैकवार, विक्की रैकवार शामिल रहे।