फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: जर्जर हाल में सौजना-गौना कुसमाड़ मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। ब्लॉक महरौनी अंतर्गत सौजना से गौना कुसमाड़ मार्ग खस्ताहाल पड़ा हुआ है। गड्ढों से सड़क छलनी हो गई है। मार्ग में चार पहिया वाहन तो दूर, दो पहिया वाहनों का आवागमन तक ठीक से नहीं हो पा रहा है। 10 किलोमीटर की दूरी तय करने में 30 मिनट का समय लग रहा है। इसके बाद भी जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं।
सौजना से गौना कुसमाड़ प्रमुख मार्ग है। इससे कई गांवों के साथ ही मड़ावरा से होकर मध्यप्रदेश के लिए भी लोग आवागमन करते हैं। इससे वाहनों की कतार लगी रहती है लेकिन वर्तमाान में सड़क जर्जर हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश में सड़क पर जगह- जगह गड्ढे हो गए थे। मरम्मत न होने से आकार बढ़ गया है। सड़क पर कई जगह डामर तक गायब है। गड्ढों को बचाने के चक्कर में हादसे का खतरा बना हुआ है। आए दिन दो पहिया वाहन चालक अनियंत्रित होकर गिर रहे हैं। हमेशा हादसे की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें