फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा शनिवार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। तापमान दिनोंदिन चढ़ता जा रहा है। शनिवार को पारा 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार इस सीजन का अब तक का सबसे गर्म दिन रहा। चिकित्सकों ने लोगों को सलाह दी है कि शरीर में पानी की कमी न होने दें। बाहर निकलने से पहले खूब पानी पिएं। जरा सी भी लापरवाही भारी पड़ सकती है।
मेडिकल कॉलेज के मेडिसन विभाग के सहायक आचार्य डॉ. पवन सूद ने कहा एक दिन बाद मतदान होना है। वोट डालने के लिए लोग बड़ी संख्या में घरों से निकलेंगे। भीषण गर्मी को देखते हुए इस दौरान बहुत सावधानी बरतने की जरूरत है।धूप में शरीर को ढक कर निकलें। वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. आरपी सिंह ने कहा, तापमान अधिक है। लापरवाही से हीट वेव की समस्या हो सकती है। धूप में रहने से शरीर में पानी व नमक की कमी हो जाती है। इससे हालत बिगड़ सकती है। डायबिटीज के मरीज अपनी दवाएं साथ लेकर जाएं। बाहर निकलने पर पानी की बोतल साथ ले जाएं। जरूरत अनुसार पानी पीते रहें। घर से हल्का व सादा खाना खाकर ही निकलें।
विज्ञापन

-
यह मरीज बरतें एहतियात
लिवर और डायबिटीज समेत अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोग दोपहर 12 से शाम चार बजे तक बाहर जाने से बचें। ये मरीज पानी अधिक पिएं और सुबह या शाम के समय ही मतदान करने निकलें।
विज्ञापन

-
इन पदार्थों का करें सेवन
- अधिक मात्रा में पानी पिएं।
- लस्सी का सेवन करें।
- नींबू पानी पिएं।
- रसदार फलों का सेवन करें।
-
एंबुलेंस रहेगी उपलब्ध, जरूरत पर डायल करें 108
मतदान करने जाते या लौटते समय किसी को भी स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो तो एंबुलेंस के लिए 108 डायल करें। तत्काल स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराई जाएंगी।-डॉ. इम्तियाज अहमद, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें