फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सारस पक्षी के चार जोड़े देखकर हुआ मनप्रफुल्लित

विज्ञापन
गोविंद सागर बांध की तलहटी में विचरण करते सारस और अन्य प्रवासी पक्षी। - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। मानव आर्गनाइजेशन की पर्यावरण संरक्षण विंग ललितपुर नेचर क्लब सदस्यों ने रविवार की सुबह गोविंद सागर बांध होते हुए ग्राम घटवार तक बांध की तलहटी में प्रवासी पक्षियों का दीदार किया। राजकीय पक्षी सारस के चार जोड़े दिखाई दिए। इनके संरक्षण की जरूरत है।
विज्ञापन

पक्षी विशेषज्ञ देवेंद्र सिंह यादव ने बताया की सारस राजकीय पक्षी है, लेकिन रासायनिक खाद के बढ़ते प्रयोग से इनके जीवन पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। पर्यावरणविद पुष्पेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि नेचर वॉक के दौरान फ्लैमिंगो का एक जोड़ा दिखाई दिया। इसके अलावा सुर्खाब बतख, बगुला, सिलेंडरबिल्डगुल, यूरेशियनकूट, ट्यूफिटडटक, सिलेटीशवन, लालशर, जल कौआ आदि पक्षी देखने को मिले हैं। आसपास खेत पर काम कर रहे किसानों से चर्चा के दौरान रामसिंह ने बताया कि कुछ लोग शिकार के लिए आते हैं, लेकिन उन्हें भगा दिया जाता हैं।

दूरबीन से पक्षियों को निहारते पक्षी विशेषज्ञ देवेंद्र सिंह और पर्यावरणविद् पुष्पेंद्र चौहान।- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें