संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। पंचायतीराज विभाग में तैनात सफाई कर्मचारी 40 वर्षीय श्यामलाल निवासी ग्राम बारौन थाना सौजना की हालत बिगड़ने पर परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने हार्ट अटैक से मौत की आशंका जताई है।
मृतक के भाई गोकल प्रसाद ने बताया कि उसका भाई श्यामलाल ग्राम कोरवास में सफाई कर्मचारी के पद पर तैनात था। बृहस्पतिवार की शाम को श्यामलाल अपने घर पर था और चारपाई पर सो रहा था। इसी दौरान उसने सीने में दर्द होने की शिकायत की और वह अचेत हो गया। परिजन आनन फानन उसे लेकर महरौनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहंचे। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई ने हार्ट अटैक से मौत की आशंका जताई है।
सीओ महरौनी रक्षपाल सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण का पता चलेगा। मामले में आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।