फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शना अख्तर ने जिले का बढ़ाया मान, डिप्टी कलेक्टर में चयन

विज्ञापन
शना अख्तर मंसूरी(पीसीएस में चयन) - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। सदनशाह के पास रहने वाले नगर पालिका के वरिष्ठ लिपिक सिकंदर खान की पुत्री शना अख्तर मंसूरी का चयन पीसीएस यूपी में डिप्टी कलेक्टर पद पर हो गया है। रिजल्ट घोषित होने पर परिजनों को बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया है।
विज्ञापन

भाई शाहरुख खान ने बताया कि शना शुरू से पढ़ाई में तेज रही है। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज से हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के बाद इंजीनियरिंग की पढ़ाई आरंभ की। वह बीटेक इलैक्ट्रीकल में बिना किसी कोचिंग के चयनित हो गई थी। बुंदेलखंड अभियांत्रिक टेक्नोलाजी (बीआईटी) झांसी से बीटेक करने के बाद उसने पीसीएस की तैयारी दिल्ली में की और दूसरी बार में सफलता अर्जित कर ली। पीसीएस 2019 के परिणाम की सूचना आने के बाद शना के परिजन काफी खुश हैं। उसके पिता ने बताया कि फोन पर बधाई देने वालों का सिलसिला चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें