फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामुदायिक शौचालय के निर्माण का रोका भुगतान

Fri, 26 May 2017 01:57 AM IST
lalitpur
विज्ञापन
प्रशासन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
झांसी मंडल के अपर आयुक्त प्रशासन उर्मिला सोनकर ने सामुदायिक शौचालय के निर्माण में गड़बड़ी पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से ठेकेदार का भुगतान रोक दिया। वहीं, सड़क से ऊंची पुलिया बनाने पर जेई को फटकार लगाई।
विज्ञापन



अपर आयुक्त प्रशासन ने सबसे पहले ललितपुर की नवीन तहसील भवन में लेखपाल प्रशिक्षण का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 46 प्रशिक्षुओं से नियम और अधिनियमों के संबंध में सवाल किए। उन्होंने तहसील में साफ-सफाई पर संतोष जाहिर किया। आईजीआरसी पर दर्ज शिकायतों की समीक्षा की। शिकायतकर्ता ममता ने पेंशन रोकने की शिकायत की थी। जांचकर्ता ने पाया कि उनके घर पर मोटरसाइकिल खड़ी है। इसे आधार बनाकर मामले को निस्तारित कर दिया। जिस पर अपर आयुक्त ने असंतोष जाहिर किया। उन्होंने इस शिकायत की दोबारा जांच करने के निर्देश दिए। अन्य एक शिकायत में लोन भरने के बाद भी जमीन को बंधक मुक्त नहीं करने का मामला था। इस पर उन्होंने शासनादेश के अनुसार मामलों का निस्तारण करने के निर्देश दिए। आजादपुरा मुहल्ला में नवनिर्मित सामुदायिक शौचालय का निरीक्षण किया। इस दौरान टेढे़ मेढे़ दरवाजे पाए गए, साथ ही सीट के आसपास स्थान कम होने पर अप्रसन्नता जाहिर करते हुए ठेकेदार का भुगतान रोकने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सुधार के फोटोग्राफ प्राप्त होने पर ही भुगतान की अनुमति प्रदान की जाएगी। उन्होंने नगर पालिका परिषद कार्यालय का भी निरीक्षण किया।


निरीक्षण में समाधान दिवस की समीक्षा की। इस दौरान नगर पालिका ईओ राकेश कुमार समाधान दिवस में प्राप्त शिकायती पत्रों को नहीं दिखा सके। सुबह नौ बजे से 11 बजे के दौरान जनसुनवाई का ब्योरा मांगा तो बगलें झांकते नजर आए। उन्होंने सुबह आठ बजकर 45 मिनट पर कार्यालय में उपस्थित रहने के निर्देश ईओ को दिए। इससे पहले उन्होंने मुहल्ला नेहरू नगर का निरीक्षण किया। इस दौरान बड़े पैमाने पर हैंडपंप खराब पाए गए। वहीं, सड़क से काफी ऊंची पुलिया मिली तो वह भड़क गई। उन्होंने पुलिया के पास पटिया या फिर उसे टेपर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने मुलाकात के दौरान पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया चलती रहेगी। अतिक्रमण हटाने पर कोई रोक नहीं लगी है। महिला मूत्रालय की सफाई पर कहा कि महिलाओं के साथ किसी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


समाधान दिवस का होगा प्रचार प्रसार
अपर आयुक्त ने समाधान दिवस का व्यापक प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि महीने के दूसरे सोमवार को समाधान दिवस का आयोजन होता है। इसमें बिजली, मार्ग प्रकाश, नाला, नाली संबंधी समस्याएं सुनी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें