नेहरू महाविद्यालय में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत भाषण प्रतियोगिता हुई आयोजित
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। नेहरू महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में बुधवार को हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान समृद्धि पाराशर, द्वितीय सिद्धि चौरसिया और तृतीय स्थान निकिता विश्वकर्मा को प्रदान किया गया।
प्राचार्य प्रो. डॉ. ओम प्रकाश शास्त्री ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति के जीवन का ही विनाश नहीं करता, बल्कि परिवार और समाज की जड़ों को भी कमजोर करता है। आज का युवा तेजी से नशे की गिरफ्त में आ रहा है। उन्होंने कहा कि नशामुक्त भारत के निर्माण के लिए प्रत्येक नागरिक को संकल्प लेना होगा। सामूहिक प्रयासों से ही एक सुदृढ़, स्वस्थ और विकसित भारत का निर्माण संभव है।
वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ.आशा साहू ने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने और अपने आसपास के लोगों को भी इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरुक करने का आह्वान किया। राष्ट्रीय सेवा योजना के नोडल अधिकारी डॉ.ओपी चौधरी ने विद्यार्थियों को राष्ट्रहित में जागरूकता फैलाने तथा स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता में अतुल कुमार,समृद्धि,दीक्षा,सृष्टि, देसी, निकिता, खुशबू, अंजलि एवं सिद्धि चौरसिया सहित अन्य प्रतिभागियों ने भी सहभागिता की। संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना तृतीय इकाई के कार्यक्रम अधिकारी जितेंद्र कुमार ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी हिमांश धर द्विवेदी, मनोविज्ञान विभाग के सहायक आचार्य डॉ. सूबेदार यादव, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विनीत अग्निहोत्री,डॉ. रोहित वर्मा, डॉ.वर्षा साहू, डॉ.प्रीति सीरौटिया, डॉ. रिचाराज सक्सेना, कविता पैजवार,फहीम बख्श सहित कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।