ललितपुर। मेडिकल कॉलेज में महिलाओं को जांच कराने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। महिला अस्पताल की पैथोलाॅजी में पैसे लेने व मनमानी की आए दिन शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। प्राचार्य डॉ. डीनाथ ने सैंपल लेने की व्यवस्था बाहर कर दी है।
महिला अस्पताल की पैथोलाॅजी में कर्मचारियों द्वारा मरीजों से पैसे लेने की शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। बाहर लोगों की दखल भी मिलने की सूचना थी। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए सैंपल लेने के स्थान में परिवर्तन कर दिया है।
अब तक महिला मरीजों के सैंपल कक्ष में अंदर लिए जा रहे थे। इसको बाहर बरामदा में कर दिया गया है। अब महिलाओं को जांच के सैंपल के लिए काउंटरों पर नहीं भटकना होगा। पैथोलॉजी के द्वार पर ही सैंपल दे सकेंगी। प्राचार्य डॉ. डीनाथ ने बताया कि जांच का काउंटर बाहर करवा दिया है। इसकी निगरानी कैमरे से की जाएगी। संवादक