फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश यादव पर दर्ज मुकदमा वापस ले सरकार : तिलक यादव

विज्ञापन
घंटाघर पर प्रदर्शन करते सपा कार्यकर्ता। - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। मुरादाबाद में कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने जा रहे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर पत्रकारों द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे का समाजवादी पार्टी ने विरोध किया। जिलाध्यक्ष तिलक यादव ने मांग की है कि पूर्व मुख्यमंत्री पर दर्ज मुकदमा वापस लिया जाए।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने घंटाघर पर प्रदर्शन किया। इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ दर्ज कराए गए मुकदमे को वापस लेने की मांग को लेकर जिलाधिकारी को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष के कहा कि पार्टी की विचारधारा से बड़ा वर्ग जुड़ रहा है, जिससे सत्तापक्ष में घबराहट है। सरकार समाजवादी पार्टी की छवि को धूमिल करने का प्रयास कर रही है। मुरादाबाद में कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने जा रहे राष्ट्रीय अध्यक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। उन्हाेंने मुकदमा वापस लेने की मांग की। पूर्व विधायक रमेश कुशवाहा, फूल सिंह लखनपुरा, ज्योति सिंह, दशरथ सिंह, नंदराम भिटा, स्वामी प्रसाद, कृष्ण स्वरूप निरंजन, प्रसन्न नौहरकलां, महेंद्र सिंह यादव, अनिल अड़जरिया, जगदीश कंचन, अजीज कुरैशी, जितेंद्र सिंह जीतू, रामविलास रजक, विजय सिंह, मानसिंह खैरा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें