फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भक्त को भगवान से मिलाते हैं संत : आचार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। संत आचार्य निर्भय सागर महाराज ने कहा कि भक्तों को संत ही भगवान की प्राप्ति का मार्ग बताते हैं। उन्होंने कहा कि संतों से जुड़ा व्यक्ति कभी अधर्म नहीं कर सकता न ही किसी के साथ अन्याय कर सकता है। वह अटा जैन मंदिर में धर्मसभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

आचार्यश्री ने कहा कि पहला सुख शरीर स्वस्थ हो, दूसरा सुख घर में पैसा हो, तीसरा सुख घर में कुलवंती नारी और चौथा सुख पुत्र आज्ञाकारी हो। धर्मसभा का शुभारंभ मंगलाचरण से अनीता मोदी एवं पदमा धानोल ने किया। पाद प्रक्षालन एवं शास्त्र भेंट राजेंद्रजैन, अनंत श्रॉफ, मनोज जैन, हितेंद्र बड़घरिया, अभिषेक अनोरा, नवीन थनवारा, रवि जैन, मनीष पवैया, अजय जैन, अजय बरया ने किया। कार्यक्रम में जैन पंचायत अध्यक्ष डॉ अक्षय टडै़या, सनत खजुरिया, मीडिया प्रभारी अक्षय अलया, प्रबंधक अजय जैन गगनचारी, मनोज जैन, राजेंद्र जैन, आनंद जैन ने सम्मानित किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें