फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: सैदपुर फार्मा हब से खुलेगा रोजगार का दरवाजा, 14 हजार युवाओं को मिलेगा काम

विज्ञापन
विज्ञापन
1472 एकड़ जमीन पर शुरू होंगी 28 फार्मा कंपनियां, छह कंपनियों में पांच को हो चुका प्लांट का आवंटन
विज्ञापन

ललितपुर को प्रदेश के औद्योगिक और आर्थिक मानचित्र पर नई पहचान दिलाएगा फार्मा पार्क

अमर उजाला ब्यूरो

ललितपुर। जनपद के सैदपुर क्षेत्र में विकसित हो रहा फार्मा हब रोजगार सृजन का बड़ा केंद्र बनने की ओर बढ़ रहा है। इस परियोजना के तहत करीब 1472 एकड़ भूमि अधिग्रहीत कर विकसित कराई जा रही है। चार चरणों में तैयार होने वाले इस फार्मा पार्क में करीब 14 हजार युवाओं को प्रत्यक्ष रोजगार मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। बल्क ड्रग फार्मा पार्क का निर्माण करीब 1560 करोड़ से कराया जा रहा है। यहां अब तक देश की छह नामी दवा कंपनियों ने आवेदन किया है। इनमें से पांच को प्लाॅट मिल गए हैं। यहां पर 28 औद्योगिक इकाइयां लगाने के लिए प्लाॅट काटे जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में प्रदेश मुख्यालय में फार्मा काॅन्क्लेव 1.0 के शुभारंभ के माैके पर ललितपुर को प्राकृतिक और संसाधन की दृष्टि से महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि युवाओं और निवेशकों को संदेश देते हुए कहा कि ललितपुर न छोड़ियो। जो ललितपुर एक बार आता है उसके मन में भाव रहता है कि ललितपुर को कभी नहीं छोड़ना है। इससे उम्मीद बंध गई है कि बल्क ड्रग फार्मा पार्क औद्योगिक नक्शे पर प्रदेश की पहचान बनेगा। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार फार्मा उत्पादन, गुणवत्ता नियंत्रण, पैकेजिंग, लॉजिस्टिक्स और रखरखाव जैसे क्षेत्रों में हजारों रोजगार अवसर पैदा होने की संभावना जताई जा रही है। फार्मा हब के साथ-साथ ट्रांसपोर्ट, होटल, ढाबा, आवास और अन्य सहायक सेवाओं में भी रोजगार बढ़ेगा। परियोजना के पूर्ण रूप से संचालित होने पर तकनीकी और अर्धकुशल दोनों वर्गों के लिए काम के अवसर उपलब्ध होंगे। साथ ही स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता देने के उद्देश्य से प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू करने की योजना है।
विज्ञापन



एक नजर में...
कुल भूमि 1475 एकड़
प्रथम चरण-350 एकड़ भूमि पर काम शुरू

कुल लागत-1560 करोड़
प्रथम किस्त जारी-450 करोड़

फार्मा कंपनियों का निवेश- 12 हजार करोड़
प्रत्यक्ष रोजगार-14 हजार


बिजली, पानी, सीवर की भी सुविधा होगी

सैदपुर निर्मित फार्मा पार्क के लिए 33/11 केवी उपकेंद्र की स्थापना का कार्य चल रहा है। साथ ही सीवर लाइन भी कंपनी बिछा रही है। साथ ही फैक्टरियों से निकलने वाले पानी को शुद्ध करने का प्लांट लगाया जाएगा। जामनी बांध से पाइपलाइन बिछा कर पानी उपलब्ध कराया जाएगा।


श्रमिक सुविधा केंद्र भी हुआ स्थापित

फार्मा पार्क में श्रमिक सुविधा केंद्र की स्थापना की गई है। इसमें कंपनियों में काम करने वाले मजदूर विश्राम कर सकेंगे। साथ ही वहां पर उनके मनोरंजन के टीवी व भोजन करने के लिए स्थान तय किया गया है। यूपीसीडा में कंपनियों कार्यरत कर्मचारियों को रहने के लिए कॉलोनी बनाने की योजना है।


सस्ती दवाओं के लिए किए जाएंगे शोध

बल्क ड्रग पार्क में रिसर्च सेंटर के लिए यूपी सरकार ने काउंसिल ऑफ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च (सीएसआईआर) और डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (डीआरडीओ) जैसी नामी संस्थाओं को अपना नॉलेज पार्टनर बनाया है। यहां नए उपकरण भी तैयार किए जा सकेंगे, ताकि नमूनाें की जांचकर गंभीर बीमारियों को जल्द चिह्नित किया जा सके। प्रदेश सरकार ने सीएसआईआर की 43 और डीआरडीओ की 46 प्रयोगशालाओं से एमओयू साइन किए हैं। यहां सस्ती दवाओं के लिए शोध का कार्य भी होगा।


ड्राई पोर्ट का निर्माण कार्य प्रस्तावित
यहां पर ड्राई पोर्ट का निर्माण कार्य कराया जाएगा, यह प्रकार का सूखा बंदरगाह होगा। यहां से सीधे पैक कर दवाएं अन्य देशों में पहुंचाई जा सकेंगी। हालांकि अभी इसके निर्माण की प्रक्रिया प्रारंभ नहीं हुई है।



पांच भूखंड आवंटित, छठवां का आवेदन क्रियाशील
फार्मा पार्क में चार कंपनियों अतुल कुमार गुप्ता ने एक, आईजे फार्मास्यूटिकल ने एक, जेबीजेएम कंपनी ने एक, रिप लाइफ साइंस ने दो भूखंडों के लिए आवेदन किया था। इन कंपनियों को पांच प्लाॅट आवंटित कर दिए गए हैं। छठी यूनिट लगाने के लिए मुंबई की फार्मानेट कंपनी ने आवेदन किया है।


ये है बड़ी चुनौती

ललितपुर का हवाई मार्ग से सीधा न जुड़ना बड़ी चुनौती है। वैसे तो हवाई अड्डा प्रस्तावित है लेकिन अभी रक्षा विभाग की 64 एकड़ जमीन का पेच फंसा है। हवाई मार्ग से न जुड़ने के कारण अभी तक बड़ी कंपनियों का रुझान बल्क ड्रग फार्मा पार्क की ओर नहीं हो रहा है।
विज्ञापन



वर्जन

प्रथम चरण के निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। यहां बाउंड्रीवॉल का ढांचा तैयार कर लिया गया है। साथ ही बिजली उपकेंद्र स्थापना हो रही है। यह सर्वसुविधा युक्त प्रदेश का पहला फार्मा पार्क होगा। - जॉनी बिल्टोरिया, प्रबंधक यूपीसीडा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें