फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदर तहसील : बिना पैसों के आगे नहीं बढ़ती एक भी फाइल

विज्ञापन
विज्ञापन
बुंदेलखंड विकास सेना की बैठक में सदस्यों ने की फैले भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। स्थानीय कंपनीबाग में बुंदेलखंड विकास सेना की बैठक हुई। इसमें वक्ताओं ने कहा कि बिना पैसे दिए सदर तहसील में एक भी फाइल आगे नहीं बढ़ती है। उन्होंने भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने की मांग की।
संगठन के जिला कमांडेंट सुधेश नायक ने कहा कि तहसील में बगैर सुविधा शुल्क के कोई कार्य नहीं हो रहा है। प्रत्येक जगह काम के बदले पैसा लिया जा रहा है। अन्य वक्ताओं ने कहा कि दूरदराज क्षेत्र से आए निर्धन और किसानों का जमकर शोषण किया जा रहा है। सुविधा शुल्क न देने पर महीनों तक चक्कर लगाने पड़ते हैं। दाखिल खारिज, खसरा-खतौनी नकल लेने, आय-जाति प्रमाणपत्र, हदबंदी आदि काम में दाम तक निर्धारित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने मांग की है कि तहसील में व्याप्त समस्याओं का संज्ञान लेकर मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति के अंतर्गत अंकुश लगाया जाए। दलालों पर रोक लगाई जाए। अन्यथा संगठन आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। इस दौरान कदीर खां, बीडी चंदेल, राजकुमार कुशवाहा, अमरसिंह बुंदेला, गफूर खां, रामप्रकाश झा, प्रेम शंकर गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें