फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदर सीट से ताल ठोस सकते हैं भगत राजा

Wed, 01 Feb 2017 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
election news lalitpur - फोटो : demo
विज्ञापन
सदर विधानसभा सीट के समीकरण आए दिन तेजी के साथ बदलते जा रहे हैं। सरकारी विभागों से रोजाना विधानसभा में चुनाव लड़ने के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों के अलावा निर्दलीय प्रत्याशियों द्वारा सरकारी सरकारी बकाएदारी का अदेता प्रमाण पत्र यानि नो-ड्यूज के लिए आवेदन किया जा रहा है। मंगलवार को एआरटीओ कार्यालय में विधानसभा निर्वाचन में प्रत्याशी के रुप में वीरेंद्र सिंह बुंदेला ने चार पहिया वाहनों को नोड्यूज आवेदन किया गया है। उन्होंने सहायक संभागीय कार्यालय में छह चार पहिया वाहनों का नोड्यूज मांगा है। नो-ड्यूज प्रदान करने की प्रक्रिया एआरटीओ सतेंद्र कुमार द्वारा शुरू कर दी है और शीघ्र ही उन्हें एआरटीओ से नो-ड्यूज दे दिया जाएगा। इनके अलावा और भी कई प्रत्याशियों द्वारा नो-ड्यूज लिया जा चुका है। यदि वीरेंद्र सिंह बुुंदेला विधानसभा चुनाव में ताल ठोकते हैं तो विधानसभा चुनाव के समीकरण बदलने की संभावना है। हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि वह विधानसभा चुनाव में किसी दल से ताल ठोंकेंगे या फिर निर्दलीय प्रत्याशी के रुप में। लेकिन जो भी हो उनका चुनाव लड़ना अन्य प्रत्याशियों की मुश्किलें जरूर बढ़ा देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें