फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: सदर विधायक ने मुख्यमंत्री योगी को सौंपे विकास प्रस्ताव

विज्ञापन
मुख्यमंत्री से जनपद के विकास को लेकर बात करते सदर विधायक रामरतन कुशवाहा।स्त्रोत स्वयं
विज्ञापन
ललितपुर। सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट की। उन्होंने जनपद के विकास और जनहित के विषयों पर चर्चा की। विधायक ने प्रशासनिक कार्यों, कानून-व्यवस्था, स्वास्थ्य, ग्रामीण सड़क और खेल प्रतिभाओं के लिए मांगें रखीं। उन्होंने राजकीय मेडिकल कॉलेज में हृदय रोग विशेषज्ञ की स्थायी नियुक्ति का प्रस्ताव दिया। झांसी मेडिकल कॉलेज से सप्ताह में दो दिन विशेषज्ञ सेवाएं उपलब्ध कराने का आग्रह किया। विधायक ने जखौरा–तालबेहट मार्ग और धर्मार्थ योजना के तहत जखौरा–राजघाट से सीरोन जी–मनगुवां एवं महर्रा मार्ग के निर्माण की स्वीकृति मांगी। उन्होंने सदर ललितपुर में स्पोर्ट्स कॉलेज की स्थापना का भी प्रस्ताव दिया। इसके लिए ग्राम पंचायत दैलवारा में रिक्त भूमि प्रस्तावित की गई। मुख्यमंत्री ने सभी मांगों पर सकारात्मक आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें