फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: चंदा और वोट चोरी के मुद्दे पर दिग्विजय ने भाजपा को घेरा

विज्ञापन
सत्य सनातन यात्रा के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का माला पहनाकर स्वागत करते कांग्रेसी
विज्ञापन
सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा लेकर ललितपुर पहुंचे मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, योगी के बयान पर भी किया पलटवार
विज्ञापन

फोटो 17 व 18
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने राम मंदिर निर्माण में चंदा चोरी और मतदाता सूची में कथित फेरबदल का मुद्दा उठाकर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा का उद्देश्य चंदा चोरी और वोट चोरी के मुद्दों पर लोगों को जागरूक करना है। उज्जैन से अयोध्या तक निकाली जा रही यात्रा लेकर वह बृहस्पतिवार को ललितपुर पहुंचे थे।
कालापहाड़ स्थित फार्म हाउस पर आयोजित कार्यक्रम में दिग्विजय सिंह ने कहा कि सनातन धर्म के नाम पर नफरत फैलाने वाले हिंदुत्व को बढ़ावा दिया जा रहा है। हिंदुत्व का इस्तेमाल राजनीतिक ध्रुवीकरण के लिए किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि हिंदू-मुस्लिम विवाद पैदा कर सत्ता हासिल करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर में चंदा चोरी और वोट चोरी के खिलाफ आवाज उठाने वाले लोग इस यात्रा से जुड़ सकते हैं। भगवान श्रीराम में आस्था रखने वाले राजनीतिक दलों का भी स्वागत है।
विज्ञापन


योगी के बयान पर किया पलटवार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कांग्रेस और सपा पर रामसेवकों के खून से हाथ रंगे होने के आरोप पर दिग्विजय सिंह ने पलटवार किया। उन्होंने राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्होंने ही गोली चलाने का आदेश दिया था। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में धार्मिक संस्थाओं से जुड़ी शिकायतों की जांच कराने की मांग उठाई। उन्होंने ओरछा स्थित रामराजा मंदिर से जुड़ी शिकायतों की भी जांच कराने की जरूरत बताई।

महंगाई और बेरोजगारी का भी उठाया मुद्दा
दिग्विजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर महंगाई से राहत मिलेगी और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। उन्होंने भाजपा पर चंद पूंजीपतियों के लिए काम करने का आरोप लगाया। बृहस्पतिवार को राजघाट बांध चौराहे से यात्रा खिरिया पहुंची। यहां उन्होंने ग्रामीणों को कांग्रेस की नीतियों की जानकारी दी।
विज्ञापन

इस दौरान मध्य प्रदेश के प्रदेश महासचिव गुड्डू राजा बुंदेला, जिलाध्यक्ष दयाराम रजक, महासचिव शशिकांत दीक्षित, जिला उपाध्यक्ष पंकज हुंडैत, महेंद्र अग्निहोत्री, पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश रजक, नगर अध्यक्ष रामनरेश दुबे, जयपाल सिंह बंटी और विक्की किलेदार समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें