तालबेहट। कोतवाली पुलिस ने मार्ग दुर्घटना के दो मामले दर्ज किए। पहला मामले में कोतवाली के अंतर्गत ग्राम सभा बिजरौठा के मजरा बौलारी निवासी विजय पुत्र परमानंद ने पुलिस को दिए अपने शिकायत पत्र में अवगत कराया कि शुक्रवार को सायंकाल राजमार्ग पर कड़ेसराकलां स्थित अपना ढाबा के सामने एक ट्रक चालक ने उसके चाचा रामचरन की बाइक में टक्कर मार दी थी। जिसमें रामचरन की मौत हो गई और मोटर साइकिल पर पीछे बैठे रिश्तेदार पूरन पुत्र बल्दू निवासी मबई जिला टीकमगढ़ मध्य प्रदेश गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले में पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। दूसरे मामले में प्रबंध मुदगल पुत्र कामता प्रसाद निवासी ग्राम व पोस्ट अरूसी तहसील लाहर भिंड ने पुलिस को दिए शिकायत पत्र में अवगत कराया कि 10 जनवरी को एक बाइक चालक ने उसकी छोटे भाई अजय की बाइक में राजमार्ग पर तालबेहट माताटीला पुल के पास टक्कर मार दी थी। जिससे अजय पुत्र कामता प्रसाद की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। ब्यूरो