ललितपुर। वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर विभिन्न संगठनों ने महारानी के बलिदान को याद किया। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
बृहस्पतिवार को सांसद कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी ने महारानी के जीवन पर प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने कहा कि महारानी लक्ष्मीबाई की वीरता के किस्से आज भी जन- जन की जुबान पर हैं। भले ही वह आज हमारे बीच नहीं हैं, फिर भी उनकी वीरता हमारे लिए प्रेरणादायी है।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष प्रदीप चौब्ेा, क्षेत्रीय अध्यक्ष रामरतन कुशवाहा, हरीराम निरंजन, बब्बू राजा बुंदेला, अशोक गोस्वामी, राजकुमार जैन, दीपक जायसवाल, शशि शेखर पांडेय, रत्नेश तिवारी, ध्रुव सिंह सिसौदिया, देवेंद्र गुरु, राजेश लिटौरिया, लवली शर्मा, विजय ड्योढ़िया, के के पंथ, रामकिशोर, तिवारी, त्रिपति नारायण रावत डा.अविनाश देशमुख, किंजल हुंडैत, ब्रजेंद्र राजपूत, आशीष तिवारी, पंकज तिवारी, रामकुमार नामदेव, दीपक पाराशर, दीपक वैद्य, रूपेश साहू, कपूर चंद्र साहू, अशोक अहिरवार, पार्षद अशोक पंथ, अनुराग जैन आदि उपस्थित रहे।
वहीं, अभ्युदय संस्था द्वारा महारानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शिक्षा विद पूर्व प्राचार्य प्रोफेसर भगवत नारायण शर्मा ने कहा कि महारानी लक्ष्मीबाई स्वराज के लिए लड़ीं, स्वराज के लिए मरीं और अंत में स्वराज की नींव की पत्थर बनीं।
इस अवसर पर डा.रामकुमार रिछारिया, डा.पूरन सिंह निरंजन, डा.दीपा सिंधी, अक्षय दिवाकर, सत्यनारायण तिवारी, गोविंद व्यास, कैलाश नारायण द्विवेदी, विलास पटैरिया, इंदर राजा परमार, भगवत सिंधी, हरीश कपूर, राजेश देवलिया, राम किशोर विश्वकर्मा, कामिनी जैन, भंते वाल्मीकि आदि उपस्थित रहे। संचालन चंद्र विनोद हुंडैत ने किया।