फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: स्टेडियम में ग्रामीण खेल लीग प्रतियोगिता का आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। ग्रामीण खेल लीग प्रतियोगिता के अंतर्गत स्पोर्ट स्टेडियम में शनिवार को सदर तहसील स्तरीय प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिताओं के दौरान खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया।
दौड़ प्रतियोगिता 100 मीटर बालिका वर्ग में प्रथम खुशी राजा, द्वितीय ममता कुशवाहा, तृतीय ऊषा देवी, खो-खो प्रतियोगिता में बालक वर्ग- किसान इंटर काॅलेज बिरधा व श्रीशांतिनाथ इंटर कॉलेज सिरोनजी ने फाइनल में प्रवेश किया। बालिका वर्ग में स्पोर्ट स्टेडियम ललितपुर व श्रीशांतिनाथ इंटर कॉलेज सिरोनजी ने फाइनल में प्रवेश किया। कबड्डी बालिका वर्ग में राजकीय बालिका इंटर काॅलेज व स्पोर्ट स्टेडियम ललितपुर ने फाइनल में प्रवेश किया। बालक वर्ग में किसान इंटर काॅलेज बिरधा व राजकीय इंटर काॅलेज ने फाइनल में प्रवेश किया। वालीबॉल बालक वर्ग में माया ज्ञानोदय संस्कार एकेडमी व किसान इंटर काॅलेज बिरधा ने फाइनल में प्रवेश किया। बालिका वर्ग में श्री पहलवान गुरुदीन पब्लिक स्कूल व स्पोर्ट स्टेडयम ने फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्णायक मंडल में जनार्दन शुक्ला, मनोज विश्वकर्मा, अभिषेक कुमार, दिव्या रिछारिया, सुनील कुमार राजपूत, देवेन्द्र कुमार, जितेंद्र यादव सिंह, आनंद रिछारिया, नितेश कुमार राज, आरिफ, रविंद्र कुमार, अजरूद्दीन, अंकुर सहरावत रहे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश निरंजन, मुख्य विकास अधिकारी केके पांडे,जिला क्रीड़ा अधिकारी रेखा रावत, आशीष वर्मा, रविंद्र कुमार एथलेटिक्स प्रशिक्षक, सुनील कुमार राॅय, राकेश कुशवाहा, सुखसाहब सिंह, राजेश, रामबाबू दीक्षित, मनोज कुमार कुशवाहा, लक्ष्मण, जय नारायण दुबे, विकास, प्रिंस आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें