ललितपुर। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग द्वारा जिला योजनांतर्गत जनपदस्तरीय खुली पुरुष/ महिला ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। सौ मीटर दौड़ में आशीष और आरती छाए रहे।
स्पोर्ट्स स्टेडियम में विभिन्न विकासखंडों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता के अंतर्गत एथलेटिक्स, कबड्डी, वॉलीबाल, कुश्ती एवं भारोत्तोलन प्रतियोगिता हुई। पुरुष एथलेटिक्स की सौ मीटर दौड़ में आशीष मड़ावरा, दो सौ मीटर दौड़ में राजन बिरधा, चार सौ मीटर दौड़ में शिवम यादव जखौरा, साठ सौ मीटर दौड़ में अनिल पाल महरौनी, 1500 मीटर दौड़ में राजन सिंह बिरधा, 3000 मीटर दौड़ में राजन बिरधा, लंबी कूद में आशीष मड़ावरा, ऊंची कूद में रोहित बिरधा, डिसकस थ्रो में गजेंद्र बिरधा, शॉटपुट में मनजीत राय महरौनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कबड्डी में विकासखंड बिरधा विजेता, विकासखंड बार उपविजेता एवं वॉलीबाल में विकासखंड बार विजेता एवं विकासखंड बिरधा उपविजेता रहा। निर्णायक मंडल में दीपक सिंह, राममनोहर त्यागी और राहुल निरंजन शामिल रहे। विजेता खिलाडियों को विधायक रामरतन कुशवाहा ने प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
महिला वर्ग की प्रतियोगिताओं का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष जगदीश सिंह लोधी ने किया। महिला एथलेटिक्स की सौ मीटर दौड़ में आरती साहू, दो सौ मीटर दौड़ में आरती, 400 मीटर दौड़ में प्रतीक्षा, 800 मीटर दौड़ में प्रतीक्षा,1500 मीटर दौड़ में प्रतीक्षा, 3000 मीटर दौड में प्रियंका, लंबी कूद में निधी, ऊंची कूद में सोनम, डिसकस थ्रो में वर्षा एवं शॉटपुट में उर्मिला ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कबड्डी में विकासखंड बार विजेता और विकासखंड बिरधा उपविजेता रही। वॉलीबाल में विकासखंड तालबेहट विजेता एवं विकासखंड बिरधा उपविजेता रही। विजेता खिलाडियों को श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ ने प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विकासखंड स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिताओं में गोविंद दास अहिरवार, विकासखंड जखौरा, बार एवं तालबेहट के क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्राविद अधिकारी, राजीव कुमार उपाध्याय, व्यायाम प्रशिक्षक/ प्रभारी बीओ विकासखंड बिरधा, महरौनी एवं मड़ावरा मौजूद रहे। प्रतियोगिताओं का शुभारंभ जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी दिलीप कुमार ने किया। क्रीड़ा अधिकारी अश्वनी त्यागी एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी पुष्पा वर्मा आदि उपस्थित रहे।