फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियमों को ताक पर रख दौड़ रही टैक्सी

Thu, 24 Dec 2015 12:17 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलवारा (ललितपुर)। कस्बा बार-बांसी रोड पर दौड़ रहीं दो दर्जन से ज्यादा टैक्सी परिवहन विभाग के नियमों को ताक पर रखकर सवारियों की जान जोखिम में डालकर सड़कों पर फर्राटा भर रही हैं, लेकिन इनकी ओर किसी जिम्मेदार अधिकारी का ध्यान नहीं है।
विज्ञापन


नियमत: टैक्सी में तीन सवारियां, ड्राइवर और एक सहायक को चलाने का प्रावधान है, लेकिन यहां चल रही टैक्सियों में 15 से 20 सवारियां भरकर खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। साथ ही मानके से अधिक सवारियां बैठाने से सवारियों को भी जान का खतर रहता है, क्योंकि ड्राइवर की जरा सी असावधानी से दुर्घटना होने से सवारियों की जान जा सकती है। वहीं, यात्रा कर रहे लोगों को भी दुर्घटना की कोई परवाह नहीं है।

वह भी इसी तरह से यात्रा करने को मजबूर हैं। बार-बांसी की सड़क पूरी तरह से उखड़ जाने से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। यदि टैक्सियों में इस तरह सवारियां भरकर चलने पर रोक नहीं लगाई गई तो कभी भी हादसा हो सकता है। कस्बा बार के आशीष सेन ने लोहिया बस चलवाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें