फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: आजाद बाल क्रीड़ा पार्क बदहाल, सुरक्षा पर सवाल

विज्ञापन
आजाद बाल क्रीड़ा पार्क में टूटा पड़ा झूला- संवाद
विज्ञापन
ललितपुर। नगर के बीचोंबीच स्थित आजाद बाल क्रीड़ा स्थल बच्चों के मनोरंजन का प्रमुख केंद्र है। वर्षों पहले निर्मित इस पार्क में बड़ी संख्या में बच्चे अभिभावकों के साथ आते हैं। नगर पालिका ने यहां झूले, फिसलपट्टी और मछली के आकार के उपकरण लगाए थे। हालांकि, वर्तमान में पार्क की व्यवस्थाएं बदहाल हैं। कई झूले टूटे हुए मिले हैं, जिससे बच्चों की सुरक्षा को खतरा है। सोलर स्ट्रीट लाइटें भी बंद पड़ी हैं, जिससे शाम के समय सुरक्षा पर सवाल उठते हैं।
विज्ञापन


अभिभावकों ने बताया कि बारिश के दिनों में पार्क में पानी भर जाता है। इससे पूरा मैदान जलमग्न हो जाता है और पानी सूखने में कई दिन लगते हैं। इस दौरान बच्चे खेल नहीं पाते और पार्क का उपयोग प्रभावित होता है। नगर पालिका प्रशासन को जल निकासी की उचित व्यवस्था करनी चाहिए।

रखरखाव और सुविधाओं की कमी
पार्क परिसर में घास बढ़ गई है, जिसकी कटाई आवश्यक है। पूर्व में संचालित कैंटीन भी कई वर्षों से बंद पड़ी है। अभिभावकों का सुझाव है कि कैंटीन को फिर से चालू किया जाए। इससे बच्चों की आवाजाही बढ़ेगी और उन्हें अधिक सुविधाएं मिलेंगी। पार्क के रखरखाव पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
आजाद बाल क्रीड़ा पार्क में स्ट्रीट लाइटों के बंद होने की जानकारी मिली है, उन्हें जल्द दुरुस्त कराया जाएगा।-
दिनेश कुमार विश्वकर्मा
अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें