कैप्सन- घटना के संबंध में जानकारी लेते पुलिस अधिकारी
- फोटो : TALDEHATE
तालबेहट। शनिवार को तालबेहट रेलवे स्टेशन के समीप आरपीएफ के एक जवान का शव रेल ट्रैक पर संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से हड़कंप मच गया। झांसी से आए अधिकारियों ने मौके पर जाकर घटना की जानकारी ली।
धूमनगंज प्रयागराज निवासी महेश श्रीवास्तव (45) पुत्र जयप्रकाश श्रीवास्तव तालबेहट स्टेशन की आरपीएफ चौकी में तैनात थे। शनिवार को सुबह गैग मैन ने अप लाइन पर खंभा क्रमांक 1077 - 21 - 23 के समीप उनका शव देखा। तत्काल इसकी सूचना स्टेशन मास्टर और विभागीय अधिकारियों को दी। मौके पर आरपीएफ के अधिकारी भी पहुंच गए। शव को जिला मुख्यालय भेज दिया।
बताया जा रहा है कि मौके की परिस्थितियां आत्महत्या की संभावना जता रहीं। वहीं, घटना को तरह तरह की चर्चाएं हैं। कुछ लोग ड्यूटी के दौरान बरती गई लापरवाही पर की गई कार्रवाई को लेकर मानसिक तनाव के चलते उठाया गया कदम बता रहे हैं।