फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: आरपीएफ व जीआरपी ने रेलवे स्टेशन व ट्रेनों में की चेकिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। छठ पूजन के कारण ट्रेनों में काफी भीड़ रही जिसके चलते आरपीएफ व जीआरपी ने चेकिंग की। प्लेटफार्म व ट्रेनों में विशेषकर मादक पदार्थ व ज्वलनशील पदार्थों की जांच हुई।
विज्ञापन

हालही में ट्रेनों में आगजनी की घटनाओं, समीप के प्रदेशों में विधानसभा चुनाव व छठ पूजा के त्योहार को देखते हुए आरपीएफ व जीआरपी मुस्तैद दिखाई दी। रेलवे सुरक्षा बल ने रेलवे स्टेशन परिसर, वेटिंग एरिया, प्लेटफार्म एवं स्टेशन से आने जाने वाली ट्रेनों में गैस सिलिंडर, स्टोव, मिट्टी का तेल, पेट्रोल एवं अन्य कोई ज्वलनशील पदार्थ यात्रा के दौरान लोग अपने साथ न ले जाएं, इसके लिए चेकिंग की। साथ ही सावधानी के लिए यात्रियों को लाउडस्पीकर माध्यम से जागरूक करते हुए सुरक्षा का अहसास दिलाया। इस दौरान पर आरपीएफ थाना प्रभारी अर्जुन यादव व जीआरपी थाना प्रभारी नवीन कुमार दलबल सहित मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें