संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसपी मोहम्मद मुश्ताक के नेतृत्व में मंगलवार को पुलिसकर्मियों ने पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में दंगा नियंत्रण अभ्यास किया।
एसपी ने विभिन्न शस्त्रों एवं दंगा नियंत्रण उपकरणों के संचालन का परीक्षण किया। इस दौरान पुलिसकर्मियों में से ही बलवाई बने लोगों (भीड़) को तितर-बितर करने के लिए कार्रवाई कराई गई। पुलिसकर्मियों को दंगा-नियंत्रण उपकरण अश्रु गैस के गोले, टीयर स्मोक सेल, हैंड ग्रेनेड, डाई मार्कर, रबर बुलेट गन, एंटी रॉयट गन के संबंध में जानकारी दी गई। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार, समस्त सीओ, मुख्य अग्निशमन अधिकारी डॉ मतलूब हुसैन, प्रतिसार निरीक्षक जगदीश चंद्र आदि मौजूद रहे।
-
ड्रोन कैमरे से किया मार्गों का निरीक्षण
दंगा नियंत्रण रिहर्सल के दौरान पुलिसकर्मियों को ड्रोन कैमरे से शहर के मार्गों का निरीक्षण कराया गया। इसके साथ ही निगरानी का प्रशिक्षण देकर अभ्यास कराया गया।
-
पुलिस बल को दंगा नियंत्रण किस प्रकार करना है, क्या-क्या सावधानी बरतनी है और दंगा नियंत्रण के समय प्रयोग किए जाने वाले हथियारों के बारे में जानकारी दी गई।
मोहम्मद मुश्ताक, पुलिस अधीक्षक