ललितपुर। महादलित परिसंघ ने नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन देकर शहर के कोरोना संक्रमण से प्रभावित वार्डों में रोटी कलेक्शन पर रोक लगाने की मांग की है। जिलाध्यक्ष प्रियंक करौसिया ने अधिशासी अधिकारी को दिए ज्ञापन में बताया कि जनपद में कोरोना मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में नगर पालिका कर्मचारियों और जनपद में प्रतिदिन सेवा दे रहे सफाई कर्मियों की कोरोना जांच कराई जाए, जिससे सफाई कर्मियों को कोरोना महामारी से बचाया जा सके। जिन स्थानों पर कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज पाए गए हैं, उन वार्डो में डोर टू डोर रोटी कलेक्शन को बंद कराया जाए, जिससे सफाई कर्मचारियों को सुरक्षित रखा जा सके। ज्ञापन पर प्रदेश सचिव कुंजबिहारी बाबरा, विनीत बाबा, सनी बाबा आदि के हस्ताक्षर बने हैं।