फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोंड़ा हाईडिल का ट्रांसफार्मर फुंका

Sat, 21 May 2016 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
electric, lalitpur news - फोटो : demo
विज्ञापन
ललितपुर। रोंड़ा हाईडिल में लगा 132 केवीए की ट्रांसफार्मर फटने से शहर व तालबेहट के नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति दो दिन प्रभावित रही। बृहस्पतिवार की रात को शहरवासियों व तालबेहट नगर को 66 केवी माताटीला लाइन से जोड़कर बिजली आपूर्ति दी गई, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में अंधेरा पसरा रहा। वहीं, रोंडा हाईडिल में शुक्रवार की शाम चार बजे 23 घंटे बाद ट्रांसफार्मर दुरुस्त कर बिजली सप्लाई सुचारु की जा सकी।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की शाम साढ़े पांच बजे रोंड़ा हाईडिल में स्थापित बीस एमवीए ट्रांसफार्मर में 132 केवीए का करंट ट्रांसफार्मर फट गया था, इससे गल्ला मंडी सब स्टेशन में स्थापित 66 केवीए के अंतर्गत आने वाले पांच फीडरों और तालबेहट सब स्टेशन की बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। रोंड़ा हाईडिल में करंट ट्रांसफार्मर उपलब्ध होने के बाद भी अन्य संसाधनों की कमी होने के कारण रात्रि में काम नहीं किया जा सका।
बृहस्पतिवार की रात्रि में अधिकारियों ने माताटीला की बिजली को तालबेहट की 66 केवी लाइन से जोड़ दिया और तालबेहट की लाइन से रोंड़ा की 66 केवीए लाइन से जोड़कर रात्रि में बिजली आपूर्ति सुचारु कर दी गई।
विज्ञापन


तालबेहट और शहर के नगरीय क्षेत्रों को रात्रि पौने बारह बजे बिजली आपूर्ति सुचारु की जा सकी। जबकि, सब स्टेशन से जुड़े अन्य फीडरों को रात भर बिजली सप्लाई नहीं मिल सकी।
शुक्रवार की सुबह ट्रांसमिशन अधिकारियों द्वारा रोंड़ा में करंट ट्रांसफार्मर बदलने का कार्य शुरू किया गया, जो दोपहर दो बजे तक चला। इसके बाद टेस्टिंग टीम द्वारा जांच की गई, तब कहीं जाकर शाम चार बजे बिजली आपूर्ति सुचारु की जा सकी। हालांकि, देर शाम तक 66 केवीए लाइन से जुड़े सभी फीडरों को ओवरलोड होने के कारण एक साथ बिजली नहीं दी जा सकी।

किस फीडर को मिली कितनी बिजली
ललितपुर। रोंड़ा हाईडिल में खराबी आने के कारण प्रभावित शहरी फीडरों के उपभोक्ताओं को गत बीस घंटे में फीडर नंबर एक को किस्तों में सात से आठ घंटे, फीडर नंबर तीन को आठ से नौ घंटे ही बिजली मिल सकी। जबकि, देवगढ़ और राजघाट के ग्रामीण क्षेत्रों का हाल बुरा रहा। ग्रामीण क्षेत्रों में जहां रात भर अंधेरा रहा, वहीं शुक्रवार को दिन में किस्तों में चार से पांच घंटे बिजली मिल सकी।

नझाई बाजार के ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी
मौसम का पारा चढ़ने से ट्रांसफार्मरों का पारा भी चढ़ने लगा है। नझाई बाजार स्थित विद्युत सब स्टेशन में स्थापित उच्च क्षमता ट्रांसफार्मर में रात्रि में चिंगारियां निकलने से विभाग अलर्ट हो गया। नझाई बाजार स्थित 33 केवीए विद्युत सब स्टेशन से घंटाघर, तालाबपुरा व जलसंस्थान फीडर के माध्यम से शहर के विभिन्न मुहल्लों को बिजली आपूर्ति की जाती है, इसके लिए सब स्टेशन पर 10 एमवीए उच्च क्षमता का ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया है।

बृहस्पतिवार की रात करीब साढ़े 11 बजे तकनीकी कमी की वजह से ट्रांसफार्मर से चिंगारियां निकलने लगीं। विद्युत कर्मियों द्वारा इसकी जानकारी विद्युत अभियंताओं को दी। सुबह होने पर रोस्टिंग के दौरान अधिकारियों ने ट्रांसफार्मर का मेंटीनेंस कराया। वहीं, गल्ला मंडी में उच्च क्षमता के ट्रांसफार्मरों का लोड एकदम से बढ़ता ही जा रहा है, जिसके चलते इन ट्रांसफार्मरों का तापमान कूलर की हवा देकर नियंत्रित किया जा रहा है।

शुक्रवार को गल्ला मंडी में आठ एमवीए ट्रांसफार्मर के रेडिएटर का तापमान भी 84 डिग्री तक पहुंच गया, जिस कारण फीडरों को अल्टरनेट लोड देकर तापमान को स्थिर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें