फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: दिवाली पर रोडवेज बढ़ाएगा बसों के फेरे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। दिवाली पर यात्रियों की सुविधा के लिए रोडवेज बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। अधिकारियों का कहना है कि बसों की कमी नहीं होने दी जाएगी। सवारियां निकलने पर बसों के चक्कर बढ़ा दिए जाएंगे।
यातायात व्यवस्था की बदहाल दशा किसी से छिपी नहीं है। कई मार्गों पर बसों की कमी बनी हुई है। दिन में एक या दो बसों के संचालित होने से आवाजाही में समस्या हो रही है। झांसी-ललितपुर रूट पर भी बसों की कमी बनी हुई है। अब दिवाली पर परिवहन निगम आवश्यकता अनुसार बसों के फेरे बढ़ाएगा। इससे यात्रियों को झांसी-ललितपुर रूट पर सुविधा मिलेगी। अधिकारियों का कहना है कि पांच रोडवेज बसों का संचालन झांसी-ललितपुर रूट पर किया जा रहा है। सवारियां बढ़ने पर बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे।
विज्ञापन

-
झांसी-ललितपुर रूट पर बसों की आवश्यकता होने पर फेरे बढ़ाए जाएंगे। यात्रियों की संख्या के आधार पर बसों का संचालन बढ़ाया जाएगा।-रामदास, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, परिवहन निगम, झांसी
विज्ञापन

00000
ट्रेनों में भीड़, नहीं मिल रहा आरक्षण
दिवाली पर अधिकांश ट्रेनों में आरक्षण फुल होने के कारण लोगों को सीट नहीं मिल पा रही है। आलम यह है कि अभी से यात्री ट्रेन की बोगियों में लटककर यात्रा करने को मजबूर हैं। एसी तो दूर स्लीपर क्लास में भी सीट मिलना दूभर हो रहा है। मंगलवार को प्लेटफार्म दो पर खड़ी छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में भारी भीड़ होने से यात्रियों में धक्कामुक्की होती रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें