फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: एनएचएआई की एनओसी में फंसा रोडवेज डिपो का डीजल पंप

Wed, 18 Nov 2026 01:35 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। जनपद में रोडवेज डिपो के डीजल पंप की स्थापना एनएचएआई की अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) के अभाव में रुकी हुई है। एनओसी न मिलने के कारण डीजल पंप स्थापित नहीं हो पा रहा है। इससे बसों का संचालन बाधित है और यात्रियों को असुविधा हो रही है।
विज्ञापन

शहर के पास ग्राम रोडा में नवनिर्मित डिपो बनकर तैयार है। बीते वर्ष इसे विभाग को सुपुर्द कर दिया गया था। डिपो में पानी की कमी भी पूरी कर ली गई है, जिसके लिए एक किसान से अनुबंध किया गया है। शासन ने डिपो से बसों के संचालन के लिए 19 रूट पर परमिट जारी किए हैं। साथ ही, डिपो को 42 सीटर मिनी बसें भी मिल चुकी हैं। विभागीय अधिकारियों की नियुक्ति भी हो चुकी है। डीजल पंप स्थापित करने के लिए जिलाधिकारी ने अन्य विभागों से अटकी एनओसी जारी करवा दी थी। अब एनएचएआई से अनापत्ति प्रमाण पत्र न मिलने के कारण पूरा डिपो अटका हुआ है।
विभागीय अधिकारियों ने बताया कि एनएचएआई ने आवेदन का प्रारूप गलत बताया है। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक उमेश चंद्र आर्या ने कहा कि डीजल पंप की एनओसी एनएचएआई में अटकी है और जल्द ही मानक अनुरूप आवेदन कर इसे लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें