फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक जून से चलेंगी रोडवेज डिपो की बस

विज्ञापन
विज्ञापन
आज से चलेंगी रोडवेज डिपो की बस
विज्ञापन

थर्मल स्क्रीनिंग के साथ यात्री कर सकेंगे सफर
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। लॉकडाउन लागू के होने के 68 दिन बाद एक जून से रोडवेज बसों का संचालन शुरू हो रहा है। सोमवार को जनपद में एक दर्जन रोडवेज बसें सड़कों पर दौड़ेगी। थर्मल स्क्रीनिंग के बाद यात्री इन बसों में सफर कर सकेंगे।
वैश्विक बीमारी नोवेल कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए 25 मार्च से लॉकडाउन किया गया है। इसमें लोगों को घरों से बाहर अनावश्यक कार्य से न निकलने की अपील की गई थी। आवागमन पर अंकुश लगाने के लिए यातायात के साधनों का संचालन बंद किया गया, जिसमें ट्रेन, हवाई जहाज, बसों का संचालन पूरी तरह से ठप किया गया है। ऐसे में लोगों को आवागमन के लिए अधिक परेशानी रही।
विज्ञापन

यातायात के साधनों के बंद होने से गांव से शहरों की ओर मजदूरी की आस में पलायन कर गए मजदूरों को घर लौटना मुश्किल हो गया। ऐसे में कई मजदूर आर्थिक तंगी के चलते पैदल ही अपने घरों की ओर चल पड़े। ऐसी चिलचिलाती धूप में पैदल चलने को मजबूर हो गए। इसके अलाव घरों में ठहरे लोग भी रेल व बस सेवा बंद होने से परेशान हो गए थे।
लेकिन, चौथे लॉकडाउन का समय खत्म होने के बाद आए अनलॉक-1 में एक जून से बसों का संचालन शुरू किया जा रहा है। इसके लिए रोडवेज परिवहन निगम ने बसों के संचालन की तैयारी पूरी कर ली है। जनपद में एक दर्जन बसों का संचालन होगा। इनमें बार, मड़ावरा, महरौनी, मदनपुर, गुढ़ा, पाली आदि से झांसी के लिए चलाई जाएंगी। इन सभी रुट पर दो-दो बसों का संचालन होगा। इन बसों में सफर करने से पहले थर्मल स्क्रीनिंग होगी।
यात्रियों को अपना नाम, पता व मोबाइल नंबर भी दर्ज कराना होगा। जिसके बाद भी बसों में सफर कर सकेंगे। बसों को मुख्यलय के बाद सीधे गंतव्य स्थान पर ही रुकेंगी। इसके अलावा बीच में कोई भी सवारी बस में नहीं बैठ सकेगी।
विज्ञापन

रोडवेज बसों को एक जून से संचालन की पूरी तैयारी कर ली है। ललितपुर में एक दर्जन बसों के साथ संचालन शुरु किया जाएगा। इसके लिए शासन से अनुमति मिलने का इंतजार किया जा रहा है।
- रामलवट, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, रोडवेज डिपो झांसी
एक जून से निजी बसों के संचालन की सहमति नहीं बन सकी है। आगामी बैठक कर निर्णय लिया जाएगा।
- मनीष अग्रवाल, अध्यक्ष, प्राइवेट बस यूनियन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें