- शिकायत के बाद भी नहीं हो रही सुनवाई, लोग हो रहे परेशान
वार्ड नं. दो मोहल्ला रैदासपुरा, वार्ड परिक्रमा का लोगो लगाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। नगर पालिका के वार्ड दो मोहल्ला रैदासपुरा में पाइपलाइन बिछाए जाने के लिए हुई खुदाई परेशानी का सबब बनी हुई है। हाल यह है कि लोगों को वाहन तो दूर पैदल चलना तक मुश्किल हो रहा है। आए दिन लोग इनमें गिरकर चुटहिल हो रहे हैं। दो पहिया वाहन चालक अनियंत्रित होकर गिर रहे हैं। वहीं, वार्ड में आधे से अधिक हिस्से में पहले ही पेयजल सप्लाई नहीं है। छह हैंडपंप खराब होने से पानी की किल्लत बनी हुई है। 12 गलियां सड़क के अभाव में कच्ची बनी हुई हैं। ऐसे में ढाई वर्ष के विकास की स्थिति का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है।
शहर के मोहल्ला रैदासपुरा में डेढ़ वर्ष से पेयजल संकट बना हुआ है। अमृत योजना के अंतर्गत पाइपलाइन भी बिछाए जाने का कार्य किया जा रहा है। इसमें पाइपलाइन बिछाए जाने के लिए सड़कों की खुदाई मोहल्लावासियों के लिए परेशानी बनी हुई है। इसमें कुछ स्थानों पर पाइपलाइन बिछाए जाने के तीन माह बाद भी सड़कों की मरम्मत नहीं की गई है। वहीं, पाइपलाइन बिछाए जाने के तत्काल बाद रास्ता ठीक न करने से आवागमन तक दुश्वार हो गया है। यह हाल बजरिया, व मस्जिद के पास बना हुआ है।
-
खिरकापुरा में ठप है चार माह से पेयजल सप्लाई, छह हैंडपंप खराब
रैदासपुरा के खिरकापुरा क्षेत्र में लगभग चार माह से पेयजल आपूर्ति ठप बनी हुई है। ऐसे में हैंडपंप से पानी जुटाना पड़ रहा है। वहीं, विष्णपुरा, खिरकापुर, रैदासपुरा, श्रद्धानंदपुरा की लगभग आठ हजार की आबादी को 15 वर्ष से पानी नहीं मिल पा रहा है। कारण ऊंचाई व पाइपलाइन क्षतिग्रस्त पड़ी हुई है। सुरईघाट कॉलोनी समेत वार्ड में लगभग छह हैंडपंप खराब पड़े हुए हैं। इससे दूरी से पानी जुटाना पड़ रहा है।
-
12 गलियों में नहीं है सड़क
वार्ड की छोटी व बड़ी समेत लगभग 12 गलियों में सड़क की सुविधा नहीं है। साथ ही नाली न होने से घरों से निकलने वाला दूषित पानी रास्ते में जमा हो जाता है। इससे आवागमन में परेशानी होती है। यही नहीं बारिश होने की स्थिति में अधिक परेशानी हो जाती है। सभासद मिथलेश करन कुशवाहा ने बताया कि 22 कच्ची गलियों में दस में सड़क का निर्माण किया गया है। शेष पर जल्द ही कराया जाएगा।
-
80 खंभों पर नहीं है स्ट्रीट लाइटें
वार्ड के मोहल्ला तुलसीनगर में लगभग पांच से छह सौ की आबादी रहती है। यहां पर बिजली की सुविधा है। लेकिन, खंभों पर स्ट्रीट लाइटें नहीं है। वहीं, वार्ड के रैदासपुरा, खिरकापुरा, विष्णुपुरा आदि में कई खंभों पर लाइटें खराब पड़ी हुई हैं। ऐसे में शाम होते ही अंधेरा छा जाता है। इससे बच्चे व बुजुर्गों को अधिक परेशानी होती है।
-
फोटो- 19
कैप्सन- मुकेश रजक, पूर्व सभासद
वार्ड में खिरकापुरा में चार माह से पेयजल आपूर्ति का संकट बना हुआ है। साथ ही छह हैंडपंप खराब पड़े हुए हैं। इससे पानी के लिए परेशानी बनी हुई है। स्ट्रीट लाइटों की कमी बनी हुई है। सभी खंभों पर लाइटें लगवाई जाएं।
- मुकेश रजक, पूर्व सभासद
-
फोटो- 20
कैप्सन- मिथलेश करन कुशवाहा, सभासद
वार्ड में 22 गलियां कच्ची थीं, ढाई वर्ष में 10 गलियों में सड़क बन गई है। 12 गलियां शेष हैं, जिनमें जल्द ही सड़क डलवाई जाएगी। पाइपलाइन के लिए खुदाई के बाद सड़कों की समय पर मरम्मत न होने से अधिक परेशानी बनी हुई है।
- मिथलेश करन कुशवाहा, सभासद
-
पाइपलाइन बिछाए जाने के साथ ही सड़कों की मरम्मत कराने के निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही सड़क की समस्या दूर होगी। खंभों पर स्ट्रीट लाइटें लगवाई जाएंगी।
- सोनाली जैन, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद