फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: अमझरा घाटी मंदिर को नाराहट से जोड़ने के लिए बनेगी सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। अमझरा घाटी के प्राचीन मंदिर को नाराहट से जोड़ने के लिए सड़क बनाई जाएगी। इससे मध्यप्रदेश व आसपास के ग्रामीणों को भी मंदिर पहुंचने में सुविधा होगी। इसके लिए करीब तीन किलोमीटर सड़क का निर्माण 66 लाख रुपये से किया जाएगा। इसके अलावा अन्य तीन सड़कों पर भी कार्य प्रारंभ किया जाएगा।
यहां के प्रमुख तीर्थ क्षेत्र अमझरा को कस्बा नाराहट व अन्य ग्राम पंचायतों से जोड़ने के लिए जिला पंचायत ने कार्ययोजना तैयार की है। कस्बे के अंदर से थाने से होते हुए मंदिर के लिए एक रास्ता प्राचीन समय से बना है। वर्तमान में यह रास्ता काफी खराब है। मध्यप्रदेश व अन्य इलाकों से यहां आने वाले श्रद्धालुओं को घूमकर जाना पड़ता है। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए जिला पंचायत ने इस सड़क के निर्माण का निर्णय लिया है। इसकी निविदा प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। वहीं, मड़ावरा विकास खंड में ग्राम खैरपुर से मध्य प्रदेश की सीमा तक 55 लाख रुपये से करीब दो किलोमीटर लंबा मार्ग तैयार किया जाएगा। इससे मध्यप्रदेश से सटे गांवों में आने-जाने वालों को सुविधा होगी। साथ ही गुढ़ा होते हुए मध्यप्रदेश को जोड़ने वाला अधूरा मार्ग भी जिला पंचायत 65 लाख रुपये से बनवाने जा रहा है। वहीं, विकास खंड जखौरा के रोड़ा में 42 लाख से गांव की बस्ती को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग बनाया जाएगा। इस प्रकार दो करोड़ 30 लाख से चार मार्ग बनाए जाने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस परियोजना में मध्यप्रदेश के दो महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग को लिया गया है, साथ ही अमझरा घाटी से नाराहट को जोड़ने वाले मार्ग से कई गांव के श्रद्धालुओं को मंदिर पहुंचने में आसानी होगी।-कैलाश निरंजन, अध्यक्ष जिला पंचायत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें